कवियों की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन आज
बिरहा के तीन मूर्धन्य कवि स्व. चंद्रिका, स्व.कवि बच्चन और स्व. कवि रामनरेश की प्रतिमा की होगी स्थापना। राकेश यादव रौशन चहनियां/चंदौली । बिरहा जगत के तीन मूर्धन्य कवि स्व. चंद्रिका, स्व. कवि बच्चन और स्व. कवि रामनरेश यादव की स्मृति में सोमवार को क्षेत्र के तिरगावा गांव में तीनों ही कवियों की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन होगा। यह कार्य बिरहा जगत में उनके अप्रतिम योगदान को देखते हुए क्षेत्रीय जनता के सहयोग द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक बिरहा सम्राट गायक बालचरन यादव, स्व. चंद्रिका कवि के पुत्र चंद्रहास यादव और स्व. रामनरेश कवि के पुत्र सतीश यादव ने मारूफपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में रविवार को संयुक्त रूप से दी। आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र के तीनों ही कवियों ने अपनी अमिट लेखनी से लोकगायन की विधा बिरहा को बुलंदियों पर पहुंचाया। आज भी बिरहा जगत के हजारों कलाकार इन तीनों ही कवियों की लिखी बिरहा को गाकर इस विधा को जनमानस में जिंदा किये हुए हैं। तीनों ही लोगों ने आगे बताया कि लोकगायन की बिरहा शैली के अप...