Posts

Showing posts from January, 2025

धानापुर व्यापार मंडल के चुनाव से मै संतुष्ट नही- अशोक कुमार गुप्ता

Image
धानापुर के व्यापार मंडल के चुनाव मे महामंत्री पद के उम्मीदवार अशोक कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना साव ने बताया कि चुनाव की गड़ना से वे संतुष्ट नही ,पहली बार की गिनती मे उनको सीधे सीधे एक सौ चौतीस वोटो से हरवाया गया, फिर उनकी नजर विपक्षी के गड्डी पर पर पड़ी तो एक इनकी गड्डी उसमें पाई गई, श्री साव ने चुनाव व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए बताया कि अगर दुबारा गड्डी खोलकर गिनती की गई होती तो वे जरूर जीत जाते। उन्होंने यह भी कहा कि  धानापुर व्यापार मंडल की राजनीति मे आज तक गुप्ता समाज को प्रतिनिधित्व का कभी मौका नहीं मिला है या नहीं दिया गया, लेकिन उनका परिवार बहत्तर गांव के तेलियों का अध्यक्ष रह चुका है। धानापुर के कुछ नेता टाईप के लोग उनको हल्के मे ले रहे थे लेकिन इस चुनाव मे उनकी गलतफहमी दूर हो गई होगी इतने छोटे से चुनाव मे भी उनको मुझे हराने के लिये सारे दांवपेच लगाने पड़े।

राजकीय महाविद्यालय धानापुर मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छात्रों ने निकाला जागरूकता रैली

Image
धानापुर कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने धानापुर कस्बा में रैली निकालकर स्वामी विवेकानंद के शिक्षा तथा दर्शन के माध्यम से युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, आत्मज्ञान, आत्मसंयम, और आत्मत्याग से चरित्र निर्माण करने, मन की शक्ति बढ़ाने, बुद्धि का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया प्रोफेसर ध्रुव भूषण सिंह ने रैली को रवाना करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करके देश के प्रत्येक युवा छात्र को शिक्षा के माध्यम से अपने चरित्र का निर्माण करने और देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने में यथाशक्ति प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर रैली कार्यक्रम के बाद संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. मिथलेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव समाज...

दिनेश रस्तोगी बने धानापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष,

Image
धानापुर व्यापार मंडल का चुनाव शनिवार को हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर और महामंत्री पद पर चुनाव करवाया गया। करीब दिन के ग्यारह बजे से शाम तीन बजे तक चुनाव प्रक्रिया चली और चुनाव की गणना साढे तीन बजे से शाम पांच बजे तक की गई जिसमें अध्यक्ष पद पर दिनेश रस्तोगी ने 461 वोट मिले और वही सत्य प्रकाश वर्मा को 344 वोट मिला जिसमें दिनेश रस्तोगी 461 वोट पाकर विजई घोषित हुए। करीब 117 वोट से दिनेश रस्तोगी ने जीत हासिल की और वही महामंत्री पद पर धनंजय रस्तोगी ने 420 मत पाकर विजेता बने जिसमें अशोक गुप्ता ने भी 386 मत पाया लेकिन धनंजय रस्तोगी की जीत हुई सभी लोग ने व्यापारी बंधुओ का स्वागत किया और जीत की बधाई एक दूसरे को देते हुए हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया गया।और जीते हुए प्रत्याशियों ने व्यापार मंडल के सभी व्यापारी बंधुओं का धन्यवाद दिया और शांति पूर्ण चुनाव संपन्न करने की बधाई दी। ठेकेदार मनीष सिंह को माला दोनों प्रत्यासी ने पहनाया मतलब यह जिला पंचायत की दस्तक तो नहीं सतीश सेठ आका के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत युवा जिलाअध्यक्ष बनाकर कर दी ...

सत्य असत्य और वर्चस्व तोड़ने की लड़ाई है, सतीश सेठ आका

Image
सत्य असत्य और  वर्चस्व की लड़ाई है, जिसमे आप सभी का साथ चाहिए उक्त बाते धानापुर के शेर पूर्व अध्यक्ष सतीश सेठ आका ने कहा, अपने प्रत्याशी सत्यप्रकाश वर्मा का प्रचार करते हुए कहा कि मै जब तक अध्यक्ष था अपना कार्य ईमानदारी से करता रहा और आगे भी आप लोगों के साथ खड़ा रहूंगा। आप लोगों को ज्ञात हो कि धानापुर मे व्यापार मंडल का यह पहला चुनाव है, जिसमें काफी गहमा गहमी का माहौल है, सारे लोग अपने अपने प्रत्याशी के चुनाव जीतने का दावा कर रहे है। अध्यक्ष पद के लिए और महामंत्री पद के लिए दो दो उम्मीदवार मैदान मे ताल ठोक रहे है, लेकिन इन सबके बीच सतीश सेठ आका एक प्रत्याशी सत्यप्रकाश वर्मा के साथ खड़े होकर हुंकार भर रहे है, धानापुर की राजनीति का युवा चेहरा आका अपनी राजनीति को चमकाने के लिए अथाह मेहनत किए थे लेकिन कुछ लोगों की मानसिकता देखकर यह चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किए है वहीं अपने प्रत्याशी को उतारकर अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहे है, चुनाव कुछ समय बाद शुरू होने जा रहा है, आप भी अपना वोट सोच समझकर दे यह धानापुर के भविष्य की लड़ाई है।