Posts

Showing posts from March, 2025

धानापुर मे स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा क्लिनिक पर कार्यवाही फर्जी हॉस्पिटल बचे ।

Image
लगातार शिकायतों के कारण धानापुर में आज उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय प्रकाश के नेतृत्व में मालती हॉस्पिटल व इंद्रा क्लिनिक मानक के अनुरूप ना पाए जाने पर सीज कर दिया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिलने पर विजय प्रकाश व चिकित्सा अधीक्षक धानापुर रमेश प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में दोनों हॉस्पिटलों को सीज किया गया। धानापुर थाने से पुलिस बल भी मौजूद रही। गौरतलब है कि धानापुर मे जितने भी हॉस्पिटल और क्लिनिक है सब फर्जी है वहीं इंद्रा क्लिनिक के प्रबंधक इंद्रजीत प्रजापति का कहना है कि मै रजिस्टर्ड हू, मेरे एक विरोधी फर्जी हॉस्पिटल के संचालक के इशारे पर मेरे खिलाफ कार्यवाही की गई है जबकि जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत को मेरे क्लीनिक से कुछ लेना देना नहीं है, उस व्यक्ति को मै जानता भी नहीं ईलाज तो दूर की बात है , उस व्यक्ति के घर पहुंचने पर उसने बताया कि छ साल पहले उसने मेरे क्लीनिक के बगल के हॉस्पिटल मे भर्ती हुआ था उसी के मिलीभगत से उसने मेरे नाम से igrs पर शिकायत किया। इंद्रजीत प्रजापति वर्षों से समाजसेवा और राजनीति के क्षेत्र मे जुड़े है उनकी प्रतिभ...