Posts

Showing posts from July, 2023

भाजपा नेता की शह पर गली मे कूड़ा फेक कब्जाने की कोशिश

Image
 खबर धानापुर के नरौली बस्ती से है जहाँ कुछ भूमाफिया एक भाजपा नेता से मिलकर दलित अशोक कुमार उर्फ गुड्डू का रास्ता बंद करने के लिये लगातार गली में कूड़ा फेक रहे है,विरोध करने पर उग्र होकर गाली गलौज कर रहे, पीड़ित अशोक ने बताया कि वे भूमाफिया पहले इनके पास की आबादी की जमीन पंचनामा द्वारा अपने नाम करा लिये है,जबकि पंचनामे मे भी गली दर्ज है, फिर उनकी निगाह उस गली पर पड़ गयी है जिनसे इनका आना जाना रहा है,पूर्व में हुये थाने के सुलहनामे को दरकिनार कर अब रोज नये पैतरे आजमा रहे है जिसमे पुलिस प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुयी है,पीड़ित ने बताया कि यह सब भाजपा के क्षेत्रीय नेता के इशारे पर हो रहा है,गौरतलब है कि पीड़ित अशोक कुमार गुड्डू का कच्चा मकान है जिसमे मेहनत मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते है,उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिये माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है जिससे उनको न्याय मिल सके