Posts

Showing posts from September, 2025

धानापुर मे चौदह करोड़ की जमीन बना भूमाफियाओ का स्वर्ग

Image
जमीन कब्जे के मामले मे धानापुर स्वर्ग़ है क्योंकि चकबंदी में बहुत लोगों के नाम छूट गया है और इसका फायदा भूमाफिया उठा रहे है इस बार आंख गड़ी है चौदह करोड़ की जमीन पर तीन बीघे में सत्तर प्लॉट बीस लाख पर प्लाट के हिसाब से, भूमाफियाओ ने पीड़ितों के ऊपर प्रशासन मे दबाव बनाकर फर्जी मुकदमा करा दिया है, चंदौली के सारे अधिकारियों को खरीद लिया गया है, मीडिया को मैनेज किया गया  है,कब्जा जारी है, और सबसे अच्छी बात जिसकी जमीन है वो बेचारा सिलाई कर रहा है, और आजकल मुकदमे के डर से छुप गया है,जो लड़ने की तैयारी कर रहा है उसके पीछे मुकदमा कर पुलिस पीछे पड़ गई है और उसका नंबर सर्विलांस मे डाल दिया गया है।  अमादपुर का चिरकुट आदमी मूंछ टाईट कर रहा है जिसका न जमीन से मतलब है न किसी से, बस देसी दारू से, भाजपा सरकार मे ये मुमकिन हो रहा है आपकी आवाज कही नहीं जायेगी न ट्वीट से न समाधान दिवस से , धरना प्रदर्शन जल्द होगा धारा 144,के बाद ,आई लव मोहम्मद के बाद। 

भाजपा सरकार मे जमीन पर हो रहा है कब्जा धानापुर का है मामला

Image
ये जगह है धानापुर रायपुर मार्ग जहां करोड़ो की जमीन है धानापुर के भूमाफियों की निगाह गड़ गई है, खतौनी मे नाम नहीं दर्ज हो पाया चकबंदी की गड़बड़ी से तो जमीन उनकी हो गई, धानापुर मे ऐसे हजारों लोग है जिनका नाम खतौनी मे नहीं है लेकिन जमीन उनकी है, पीड़ित आदमी आज दफ्तरों के चक्कर काट रहा है लेकिन कब्जा नहीं रोक पा रहा है क्या यह किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे है या भाजपा सरकार के जाने का, योगी जी आपके सेवक सच से कोसो दूर है, और आपकी सरकार मे पीड़ित व्यक्ति पर समाजवादी सरकार मे सम्मानित दरोगा फर्जी मुकदमा दर्ज कर रहा है, और ताल ठोककर कह रहा है जो उखाड़ना है उखाड़ लो। करोड़ो की जमीन पाने के लिये पूरे सिस्टम को अधीन कर लिया गया है, सत्य की लड़ाई लड़ने वाले आज बेबस है पुलिस और कानून उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही कर चुकी है, धानापुर रायपुर मार्ग पर जमीन कब्जा हो रहा है, दस गरीब सुनारों की जमीन जा रही है, बहुत बड़ा सिंडीकेट लगा है, चंदौली जनपद में अगले चुनाव सेा जाना तय है केवल जमीन कब्जा के मामले मे,

धानापुर सुनारो की जमीन पर कब्जा जारी है थाना दिवस के आदेश का भी पालन नही

Image
विवादित जमीन पर लगातार हो रहा निर्माण  धानापुर सुनारों की जमीन पर लगातार निर्माण कर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है जिसकी सुनवाई कही नही हो रही है मामला हाईकोर्ट मे चल रहा है फिर भी पुलिस को मिलाकर फर्जी मुकदमा करवा कर भूमाफियों द्वारा लगातार दबाव बनाकर निर्माण किया जा रहा है इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने कुछ दिनों पहले थाना दिवस पर एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसपर संबंधित अधिकारी ने साफ अक्षरों में लिखा है धानापुर sho हाईकोर्ट के फैसले का अनुपालन करे लेकिन उल्टा ही पीड़ितों के ऊपर मुकदमा कर दिया गया कि वे इस मामले से हट जाये और भूमाफिया जमीन कब्जा कर उसे बेच सके। धानापुर मे इस तरह हो रहा कब्जा समाजवादी पार्टी में हो रहे कब्जे की याद दिलाता है, फिलहाल पीड़ित लोग जिलाधिकारी से न्याय की उम्मीद लगाये है, और कब्जा रुकवाने के लिए शासन प्रशासन विधायक सांसद के चक्कर लगा रहे है।

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

Image
फोटो- 1 रायपुर धानापुर मार्ग अवैध प्लाटिंग  धानापुर मे सुनारों की जमीन पर अवैध कब्जा इस समय चर्चा का विषय बना हुआ, चकबंदी की गड़बड़ी से एक पटीदार ने दूसरे की खतौनी पर नाम नही चढ़ने दिया जब पीड़ित राजेश, संतोष वगैरह ने डीडीसी से आदेश करवा लिया तो उसके खिलाफ हाईकोर्ट भी चला गया,और आदेश के स्टे के बाद अब जमीन बिकने के लिये तैयार है, कब्जा जारी है, फोटो- 2 डीडीसी का आदेश  अब अपनी जमीन बचाने के लिये पीड़ित सारे सक्षम अधिकारीयो से गुहार लगा रहे है,किसी के साथ एग्रीमेंट करा रहे है लेकिन जो भी इनका साथ देना चाहा पीड़ित सहित सबके ऊपर गैरजमानती धाराओं मे मुकदमा दर्ज करा दिया गया मतलब भूमाफिया करोड़ो की जमीन पाने के लिये मिनटों मे लाखों खर्च कर दे रहे है जिसमें एक उपनिरीक्षक का खुला साथ मिल रहा है जो इनके सिस्टम को मैनेज कर रहा है। फोटो- 3 पीड़ितों के ऊपर फर्जी एफआईआर  एक तरफ योगी सरकार भूमाफियो के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है वही दूसरी तरफ अपना अधिकार पाने के लिये पीड़ित व्यक्ति फर्जी मुकदमा झेल रहा है।  क्रमशः****

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान

Image
सच की दस्तक के नवें स्थापना दिवस समारोह मे धानापुर के सबसे चर्चित व निष्पक्ष पत्रकार डॉ अशोक मिश्रा को कलमश्री व कबीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया, डॉ अशोक मिश्रा मूल रूप से धानापुर ब्लाक के अमादपुर गांव के रहने वाले है और लगभग चालीस वर्षों से विभिन्न पत्र, पत्रिकाओं मे निरंतर लिख रहे है, उनकी व्यंग्यात्मक भाषा और लिखने का लहजा उन्हें अन्य लोगों से अलग रखता है, फिलहाल राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाप्रभारी पद पर है और सुचारू रूप से लिख रहे है। उनको यह पुरस्कार देते हुये  भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि आज पत्रकार बिना किसी डर  के निर्भीक पत्रकारिता कर रहे हैं,  जबकि आपातकाल के दौरान सच लिखने पर पत्रकारों को जेल  जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता प्रतिशोध की भावना से  नहीं, बल्कि समाज और देशहित  में होनी चाहिए। कार्यक्रम में काशी वं हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिषशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. शत्रुघ्न त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता में सकारात्मक  आलोचना आवश्यक है। आलोचना  के माध्यम से समाज और शासन  में...