Posts

Showing posts from October, 2024

स्कूल में देरी से आने पर पत्रकार ने पूछा सवाल भड़के प्रधानध्यापक के पति

Image
सरकारी दावे फेल, बेसिक स्कूलों की स्थिति गंभीर नेकनामपुर गांव स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में  प्रधानाध्पक के साथ उनके पती भी देते है ड्यूटी 54 छात्र छात्राओं में 8 की ही रही उपस्थिति चंदौली। राज्य सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी बेसिक स्कूलों की शिक्षा बेपटरी है। बच्चो के भविष्य को लेकर शिक्षक तनिक भी गंभीर नहीं है। ऐसा ही मामला बुधवार को धानापुर विकास खंड क्षेत्र के नेकनामपुर गांव स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला। जहां सुबह 9 बजे तक शिक्षकों के इंतजार में बच्चे बैठे रहे। वहीं 9 बजे के बाद आएं दो शिक्षकों के साथ उपस्थित कुल आठ बच्चों में सुबह साढ़े 9 बजे प्रार्थना हुई। इस विद्यालय में कक्षा 6 में 6 बालक व 7 बालिका तथा कक्षा 7 में 8 बालक व 4 बालिका तथा कक्षा 8 में 14 बालक व 15 बालिका समेत कुल 28 बालक और 26 बालिकाओं सहित कुल 54 छात्र छात्राएं पंजीकृत है। वहीं पांच शिक्षक एवं कर्मचारी नियुक्त किए गए है। जिसमें एक इंचार्ज प्रधानीपिका गुलसाद तरन्नुम, एक सहायक शिक्षक सत्येंद्र कुमार, तीन रसोइया मीना देवी, मंझारी देवी और ललमानी देवी का नाम शामिल ह...