Posts

नगवां-चोचकपुर पीपा पुल पर आज मध्य रात्रि से आवागमन बंद, नाव सेवा रहेगी जारी

Image
चंदौली जनपद को गाजीपुर जिले से जोड़ने वाला नगवां-चोचकपुर पीपा पुल सोमवार, 15 जून की मध्य रात्रि से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए हर वर्ष निर्धारित समय पर पीपा पुलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। इसी क्रम में इस महत्वपूर्ण पुल पर आवाजाही रोक दी गई है। अवर अभियंता आर.के. चौहान ने बताया कि बाढ़ और मानसून के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की जाती है। उन्होंने कहा कि पीपा पुल हटने के बाद लोगों की सुविधा के लिए घाट पर इंजन चालित नावों का निःशुल्क संचालन जारी रहेगा, जिससे आवागमन प्रभावित न हो। नगवां-चोचकपुर पीपा पुल चंदौली और गाजीपुर के बीच आवागमन का प्रमुख साधन है। इस पुल के माध्यम से दोनों जिलों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। पुल के संचालन से लोगों का समय, दूरी और खर्च तीनों की बचत होती है। अवर अभियंता ने बताया कि मानसून अवधि समाप्त होने के बाद आगामी 15 अक्टूबर से पीपा पुल को पुनः स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तब तक यात्रियों को गंगा पार करने के लिए नाव सेवा का सहारा लेना होगा। पुल बंद होने से क्षेत्र के...

गंगा तट के मंदिरों में चोरी से श्रद्धालुओं में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Image
धानापुर (चंदौली)। गंगा नदी के किनारे स्थित नरौली गांव के प्राचीन धार्मिक स्थलों में हुई चोरी की घटना ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को झकझोर दिया है। एक ही रात में तीन मंदिरों को निशाना बनाए जाने से लोगों में नाराजगी है और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रविवार सुबह जब श्रद्धालु और पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। सरजू दास कुटी, वीर बाबा मंदिर तथा भगवान शंकर एवं हनुमान जी के मंदिरों से चांदी के मुकुट, भारी घंटा समेत पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले कई सामान गायब मिले। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। मंदिर के पुजारी धनेश प्रजापति ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह पूजा करने पहुंचे तो मंदिरों से मुकुट, घंटा, लोटा, बाल्टी और भोग के बर्तन चोरी हो चुके थे। स्थिति यह रही कि आवश्यक बर्तन न होने के कारण उन्हें बिना पारंपरिक व्यवस्था के ही भगवान को भोग अर्पित करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा तट पर स...

बेइज्जती का बदला लेने के लिए फुफेरे भाई ने ली थी मासूम की जान

Image
रुपये के विवाद में गला दबाकर हत्या, नाबालिग रिश्तेदार पर आरोप चंदौली धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में पांच वर्षीय मासूम कार्तिक सिंह की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मासूम की हत्या उसके ही नाबालिग फुफेरे भाई ने की। बताया जा रहा है कि रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद और कथित बेइज्जती से नाराज होकर उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार करजरा गांव निवासी कृष्णा सिंह रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी कंचन देवी, दो बेटियां और पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक रहते थे। रविवार को कार्तिक गांव के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसका नाबालिग फुफेरा भाई उसे बहला-फुसलाकर विद्यालय परिसर के अंदर ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले मोबाइल फोन के माध्यम से करीब तीन हजार रुपये किसी युवक के खाते में भेजे गए थे। जांच में पता चला कि यह राशि नाबालिग रिश्तेदार क...

कर्जरा गांव मे छह वर्षीय बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

Image
चन्दौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार को एक छह वर्षीय बालक का शव कंपोजिट विद्यालय के गेट के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक बालक की पहचान करजरा गांव निवासी कृष्णानंद सिंह के पुत्र कार्तिक सिंह (6 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच घर से निकला था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में, विद्यालय परिसर की चहारदीवारी के अंदर उसका शव मिलने से परिवार में दुख का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने तत्काल बालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर धीना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बालक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने आगे बताया कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संय...

शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को स्थापना दिवस एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का भव्य शुभारंभ

Image
धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को स्थापना दिवस एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। गांधी सभागार को आकर्षक फूलों, झालरों और कलात्मक सजावट से उत्सवमय रूप दिया गया था, जहाँ छात्रों और अतिथियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, छपरा (बिहार) के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने महाविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि धानापुर जैसे क्षेत्र में इस संस्थान ने शिक्षा के स्तर को नई दिशा प्रदान की है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामनरेश शर्मा (पूर्व प्राचार्य), राजेश यादव (जिला पंचायत सदस्य),सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुवभूषण सिंह ने स्थापना दिवस को संस्थान की गौरवपूर्ण यात्रा का प्रतीक बताया और कहा कि महाविद्यालय निरंतर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए...

धानापुर जिलापंचायत राजेश यादव का 46वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Image
धानापुर। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव का 46वां जन्मदिन शुक्रवार शाम को बऊरहवां बाबा मंदिर परिसर में मनाया गया। वह लगातार दो बार से जिला पंचायत सदस्य हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में राजेश यादव ने बऊरहवां बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनता की खुशहाली की कामना की। इसके बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ मनाईं। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें बुधीराम बिंद मुंशी, लालजी मौर्य, रामधनी यादव, राम जी कुशवाहा (ग्राम प्रधान धानापुर), बिहरी बिंद, बृजेश गोंड फौजी, सदानंद विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, गुड्डू यादव (गुरैनी प्रधान), परवेज खान जिद्दी, आशीष तिवारी, रामानंद बहेलिया, साहब यादव, रंगीले शर्मा, उद्धव माली, जगदीश राम, गुड्डू मोदनवाल, गंगा यादव, विजय निक्कू श्रीवास्तव, राजेश यादव (पूर्व प्रधान सरस्वतीपुर), रामकेवल यादव, हरिशंकर यादव, संजय यादव, जितेंद्र यादव, प्रधान पद के प्रत्याशी अनिल यादव कृष्णा और जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह श...

छात्र ही देश का भविष्य हैं- डॉ इंद्रजीत प्रजापति

Image
धानापुर के नहर ब्लॉक स्थित स्टडी प्वाइंट कोचिंग सेंटर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंद्रा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने छात्रों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पुनीत यादव ऑल ओवर चैंपियन रहे। कक्षा 12 में मुस्कान खरवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 9 में तनु प्रथम और आरती द्वितीय रहीं। कक्षा 10 में मयंक बिंद प्रथम और शिखा दुबे द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा 2 में अंशिका मौर्य प्रथम और शिवानी द्वितीय स्थान पर रहीं। यूपी एनएमएस श्रेणी में प्रतीक्षा ने पहला और राधिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। पीयूष यादव, निशा, बंटी, प्रतिज्ञा, आंचल और वीर जैसे अन्य सफल छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने जोर दिया कि आज के बच्चे ही कल के नेता, वैज्ञानिक, शिक्षक और समाज के निर्माता बनेंगे। डॉ. प्रजापति ने छात्रों से शिक्षा को सर्वोच्च स्थान देने का...