Posts

Showing posts from July, 2026

धानापुर में रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत, खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा

Image
धानापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव में सोमवार शाम खेत की जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तोरवा गांव निवासी स्वर्गीय शमशेर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र नीलेश सिंह उर्फ पंकज सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नौली गांव के ट्रैक्टर से खेत की जुताई की जा रही थी, जिसे हरिमोहन सिंह चला रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर पर बैठे पंकज सिंह अचानक नीचे गिर पड़े और पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बारिश के कारण खेत में पानी भर जाने से शव को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और घर पर रहकर खेती-किसानी का कार्य कर...