Posts

Showing posts from June, 2026

नगवां-चोचकपुर पीपा पुल पर आज मध्य रात्रि से आवागमन बंद, नाव सेवा रहेगी जारी

Image
चंदौली जनपद को गाजीपुर जिले से जोड़ने वाला नगवां-चोचकपुर पीपा पुल सोमवार, 15 जून की मध्य रात्रि से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए हर वर्ष निर्धारित समय पर पीपा पुलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। इसी क्रम में इस महत्वपूर्ण पुल पर आवाजाही रोक दी गई है। अवर अभियंता आर.के. चौहान ने बताया कि बाढ़ और मानसून के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की जाती है। उन्होंने कहा कि पीपा पुल हटने के बाद लोगों की सुविधा के लिए घाट पर इंजन चालित नावों का निःशुल्क संचालन जारी रहेगा, जिससे आवागमन प्रभावित न हो। नगवां-चोचकपुर पीपा पुल चंदौली और गाजीपुर के बीच आवागमन का प्रमुख साधन है। इस पुल के माध्यम से दोनों जिलों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। पुल के संचालन से लोगों का समय, दूरी और खर्च तीनों की बचत होती है। अवर अभियंता ने बताया कि मानसून अवधि समाप्त होने के बाद आगामी 15 अक्टूबर से पीपा पुल को पुनः स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तब तक यात्रियों को गंगा पार करने के लिए नाव सेवा का सहारा लेना होगा। पुल बंद होने से क्षेत्र के...

गंगा तट के मंदिरों में चोरी से श्रद्धालुओं में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Image
धानापुर (चंदौली)। गंगा नदी के किनारे स्थित नरौली गांव के प्राचीन धार्मिक स्थलों में हुई चोरी की घटना ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को झकझोर दिया है। एक ही रात में तीन मंदिरों को निशाना बनाए जाने से लोगों में नाराजगी है और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रविवार सुबह जब श्रद्धालु और पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। सरजू दास कुटी, वीर बाबा मंदिर तथा भगवान शंकर एवं हनुमान जी के मंदिरों से चांदी के मुकुट, भारी घंटा समेत पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले कई सामान गायब मिले। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। मंदिर के पुजारी धनेश प्रजापति ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह पूजा करने पहुंचे तो मंदिरों से मुकुट, घंटा, लोटा, बाल्टी और भोग के बर्तन चोरी हो चुके थे। स्थिति यह रही कि आवश्यक बर्तन न होने के कारण उन्हें बिना पारंपरिक व्यवस्था के ही भगवान को भोग अर्पित करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा तट पर स...

बेइज्जती का बदला लेने के लिए फुफेरे भाई ने ली थी मासूम की जान

Image
रुपये के विवाद में गला दबाकर हत्या, नाबालिग रिश्तेदार पर आरोप चंदौली धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में पांच वर्षीय मासूम कार्तिक सिंह की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मासूम की हत्या उसके ही नाबालिग फुफेरे भाई ने की। बताया जा रहा है कि रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद और कथित बेइज्जती से नाराज होकर उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार करजरा गांव निवासी कृष्णा सिंह रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी कंचन देवी, दो बेटियां और पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक रहते थे। रविवार को कार्तिक गांव के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसका नाबालिग फुफेरा भाई उसे बहला-फुसलाकर विद्यालय परिसर के अंदर ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले मोबाइल फोन के माध्यम से करीब तीन हजार रुपये किसी युवक के खाते में भेजे गए थे। जांच में पता चला कि यह राशि नाबालिग रिश्तेदार क...