Posts

Showing posts from April, 2025

स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल के ड्राईवर ने बाईक सवार को रौदा हुई मौत

Image
फोटो साभार AI  धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिपट्टी गांव के समीप धानापुर महुंजी मार्ग पर सोमवार को अपरान्ह 3 बजे स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल बस ने 44 वर्षीय बाइक सवार को रौंद दिया. जिसकी मौके पर ही मौत हो गई.  बस चालक की निर्ममता ऐसी रही कि बाइक सहित युवक को बस लगभग दो सौ मीटर दूर तक सड़क पर घसीटते हुए फर्राटे भरती रही. बताया जा रहा है कि पहिया जाम होने पर चालक कूदकर भाग गया.  मृतक गांव में ही मजदूरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था. धीना थाना क्षेत्र के अवहीं गांव निवासी राम अवतार बिंद के 44 वर्षीय पुत्र सुभाष बिंद सोमवार को दोपहर लगभग 2 बजे मोटरसाइकिल से अपने घर से डबरिया की ओर जा रहे थे. इसी बीच मनिपट्टी गांव के निकट सामने से आ रही स्कालर्स पब्लिक स्कूल की एक बस ने उसे रौंद दिया.  प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो स्कूल बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो बाइक सवार को कुचलते हुए लगभग दो सौ मीटर दूर तक बाइक सहित घसीट कर ले गई। जब उसका अगला पहिया जाम हो गया तो मौका देखकर चालक बस छोड़कर भाग निकला. उधर घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई. ...

धानापुर की राजनीति मे युवा नेताओ की दस्तक

Image
धानापुर की राजनीति मे कुछ उभरते हुये युवा चेहरे है जो जनता को अपने व्यवहार से लगातार प्रभावित कर रहे आगामी ग्राम प्रधानी और जिला पंचायत मे इनकी भूमिका से इनकार नही किया जा सकता  उसमे से कुछ नाम महत्वपूर्ण है जो किसी प्रत्याशी की गोटी बिगाड़ सकते है वजह चाहे जो हो लेकिन अपने कार्यों से आम जनमानस के दिलो मे जगह बनाने मे कामयाब रहे है, चाहे मकुनि भाई उर्फ जफर हो अनिल यादव कृष्णा हो मनीष सिंह हो सुनील पांडे हो या संदीप गुप्ता हो, या इंद्रजीत प्रजापति हो,सबकी अपनी एक छवि जनता के दिमाग मे बन चुकी है  अब सवाल यह है कि ये पुराने और मजे हुये नेताओ को कितना टक्कर दे पाएंगे, मकुनि भाई ने तो पिछले प्रधानी के चुनाव मे खूब टक्कर दिया था वही जिलापंचायत मे संदीप गुप्ता, इंद्रजीत प्रजापति और मनीष सिंह को अभी देखना बाकी है, सुनील पांडे भी अपने स्व पिता पंखा पांडे के आशीर्वाद से अपने सफर का आगाज कर चुके है सवर्ण जाति के बैकअप के साथ पिछड़े और दलितों पर इनकी मेहनत कितना रंग लाती है, आगामी चुनाव इन युवा नेताओ को एक...