धानापुर की राजनीति मे युवा नेताओ की दस्तक
धानापुर की राजनीति मे कुछ उभरते हुये युवा चेहरे है जो जनता को अपने व्यवहार से लगातार प्रभावित कर रहे आगामी ग्राम प्रधानी और जिला पंचायत मे इनकी भूमिका से इनकार नही किया जा सकता
उसमे से कुछ नाम महत्वपूर्ण है जो किसी प्रत्याशी की गोटी बिगाड़ सकते है वजह चाहे जो हो लेकिन अपने कार्यों से आम जनमानस के दिलो मे जगह बनाने मे कामयाब रहे है,
चाहे मकुनि भाई उर्फ जफर हो अनिल यादव कृष्णा हो मनीष सिंह हो सुनील पांडे हो या संदीप गुप्ता हो, या इंद्रजीत प्रजापति हो,सबकी अपनी एक छवि जनता के दिमाग मे बन चुकी है
अब सवाल यह है कि ये पुराने और मजे हुये नेताओ को कितना टक्कर दे पाएंगे, मकुनि भाई ने तो पिछले प्रधानी के चुनाव मे खूब टक्कर दिया था वही जिलापंचायत मे संदीप गुप्ता, इंद्रजीत प्रजापति और मनीष सिंह को अभी देखना बाकी है,सुनील पांडे भी अपने स्व पिता पंखा पांडे के आशीर्वाद से अपने सफर का आगाज कर चुके है सवर्ण जाति के बैकअप के साथ पिछड़े और दलितों पर इनकी मेहनत कितना रंग लाती है,
आगामी चुनाव इन युवा नेताओ को एक अलग पहचान तो देगा ही साथ ही इनका भविष्य भी तय करेगा ।