Posts

Showing posts from December, 2022

आगलगी से पीड़ित व्यक्ति की मदद को आगे आये डॉ इंद्रजीत प्रजापति

Image
धानापुर के एकमात्र युवा नेता इंद्रजीत प्रजापति आजकल चर्चा मे बने हुये है,हर रोज किसी न किसी की मदद कर रहे है,कभी किसी गरीब की शादी मे मदद करते है,तो कभी किसी गरीब का सहारा बनते है,पेशे से डॉक्टर इंद्रजीत इसी तरह अपने दिन की शुरुआत करते है,आजकल जहाँ धानापुर मे कुछ तथाकथित नेता चाय पान की दुकानों पर मोदी मुलायम अखिलेश मायावती का नाम लेकर बहसबाज़ी कर रहे है तो वही पर डॉ इंद्रजीत अपना सारा समय गरीबो की मदद मे बिता रहे है, अभी कल ही हृदय बिंद ग्राम महराई, बिंदपुरवा के घर में आग लगने के कारण सारा सामान जल के राख हो गया था,सूचना पाकर डॉक्टर साहब स्वयं पीड़ित की मदद के लिये आगे आये और आर्थिक मदद की,इसी तरह क्षेत्र में अनेकों उदाहरण है जब डॉ इंद्रजीत लोगो के मददगार बने है,इस विषय पर जब डॉ इंद्रजीत जी से बात हुयी तो उन्होंने बताया कि मैं जीवन भर गरीबो की सेवा के लिये समर्पित रहूंगा और इसी तरह लोगो की मदद करता रहूंगा।

बुद्धपुर मे अपात्र राशनकार्ड धारको को बचाने की कवायद मे मीटिंग स्थगित

Image
दैनिक जागरण मे छपी खबर की फोटो खबर धानापुर ब्लाक के बुद्धपुर गांव से है जहाँ अपात्रो के राशन कार्ड मामले की लीपापोती का काम चल रहा,जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी सरकारी अमला अपनी लापरवाही से मामले को दबाने में व्यस्त है,समाजसेवी पिंकू सिंह ने आरोप लगाते हुये कहा कि आज पंचायत भवन मे मीटिंग को अकारण स्थगित कर दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है,जिसमे ग्रामप्रधान, कोटेदार और सेक्रेटरी की भूमिका संदिग्ध है,पिंकू सिंह ने यह भी बताया कि अगर अपात्रो की लिस्ट तैयार कर उनसे रिकवरी नही कराई गई तो वह स्वयं मुख्यमंत्री के यहाँ इसकी शिकायत करेगे। पंचायत भवन पर हुयी मीटिंग की पुरानी फोटो

जॉब्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने विश्व कंप्यूटर दिवस पर निकाली झांकी

Image
चहनियां कस्बा स्थित जॉब्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से विश्व कंप्यूटर दिवस पर झांकी निकाली गई । झांकी से पूर्व बच्चों के बीच कंप्यूटर ज्ञान क्विज का आयोजन किया गया । संस्था के प्रबंधक पवन कुमार मौर्य ने कंप्यूटर दिवस पर प्रकाश डाला और कहा कि हर साल 2 दिसंबर को पूरी दुनिया में इस दिन को विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि दुनिया भर में कम सेवा,तकनीक शिक्षा वाले समुदायों में जागरूकता पैदा की जा सके, छात्र सूरज विश्वकर्मा ने डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने पर प्रकाश डाला  । वही छात्रा पायल यादव ने बताया यह दिन विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में तकनीकी कौशल को बढ़ावा देता है, रिया सिंह ने  कंप्यूटर के  उद्देश्य उन्हें और अधिक सीखने का उद्देश्य विस्तार से बताया । आदित्य चौबे ने कंप्यूटर के उपयोग से अपने काम को आसान बनाने के लिए प्रेरित करना है बताया। क्विज में अव्वल छात्रों  को सम्मानित किया गया । झांकी में  बच्चों ने कंप्यूटर पढ़ो,जीवन में आगे बढ़ो । ईस्ट आर वेस्ट, आईटी इज द बेस्ट। चलो कदम बढ़ाए,तकनीक को अपनाए, अपन...

मामूली सी चोट को फैक्चर बनाकर रमादेवी हॉस्पिटल ने मरीज को लूटा

Image
हॉस्पिटल की आड़ मे मरीजो की होती है लूट ⚡चन्दौली। जिले में अस्पतालों के रोजाना नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। अब एक भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी के विधायक के हाॅस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। जहां एक युवा को क्रिकेट के दौरान हल्की चोटी लगी और डाक्टरों ने हड्डी टूटने को कहकर पूरे पैर में प्लास्टर बांध दिया। 3 दिन पहले लगी थी चोट ⚡अलीनगर थाना क्षेत्र के लौदा गांव निवासी फिरोज अहमद (एडवोकेट) ने हाॅस्पिटल पर आरोप लगाया है कि तीन दिन पहलें पुत्र मोहम्मद उबैद क्रिकेट खेल रहा था उसी दौरान साट मारने के चक्कर में बैट को घूमाया और पैर में चोट लग गयी। पैर फैक्चर होने की शक पर उन्होंने गोधना मोड़ स्थित भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी के विधायक डॉ विनोद बिंद के रामादेवी फैक्चर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर लेते गये जहा मौजूद डाक्टरों ने गंभीर चोट बताते हुए पूरे पैर में उपर से लेकर निचे तक प्लास्टर बांध दिया। एक दिन बाद पुत्र उबैद ने बताया कि पापा चोट पंजे में लगी है, उपर कुछ नहीं हुआ है। अधिवक्ता फिरोज अहमद ने पुत्र को फौरन दुसरे हास्पिटल लेते गये जहां एक्सरे में कुछ नहीं निकला...