जॉब्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने विश्व कंप्यूटर दिवस पर निकाली झांकी
चहनियां कस्बा स्थित जॉब्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से विश्व कंप्यूटर दिवस पर झांकी निकाली गई । झांकी से पूर्व बच्चों के बीच कंप्यूटर ज्ञान क्विज का आयोजन किया गया । संस्था के प्रबंधक पवन कुमार मौर्य ने कंप्यूटर दिवस पर प्रकाश डाला और कहा कि हर साल 2 दिसंबर को पूरी दुनिया में इस दिन को विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि दुनिया भर में कम सेवा,तकनीक शिक्षा वाले समुदायों में जागरूकता पैदा की जा सके, छात्र सूरज विश्वकर्मा ने डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने पर प्रकाश डाला । वही छात्रा पायल यादव ने बताया यह दिन विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में तकनीकी कौशल को बढ़ावा देता है, रिया सिंह ने कंप्यूटर के उद्देश्य उन्हें और अधिक सीखने का उद्देश्य विस्तार से बताया । आदित्य चौबे ने कंप्यूटर के उपयोग से अपने काम को आसान बनाने के लिए प्रेरित करना है बताया। क्विज में अव्वल छात्रों को सम्मानित किया गया ।
झांकी में बच्चों ने कंप्यूटर पढ़ो,जीवन में आगे बढ़ो । ईस्ट आर वेस्ट, आईटी इज द बेस्ट। चलो कदम बढ़ाए,तकनीक को अपनाए, अपना-हुनर, कंप्यूटर ज्ञान आदि नारे लगाए ।
संस्था की संरक्षक रामवंती देवी ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया और कहा मेहनत एक दिन रंग लाती है । ऐसे क्विज से बच्चे आगे बढ़ते है ।
झांकी को सकुशल सम्पन्न कराने में सस्था अध्यापक गण लक्ष्मीकांत, दीपक राय ,वीरू कोमल,अजय सहित दीपा, नीतू, स्वेता,प्रतिभा तिवारी, मनीष पाल, आराधना, दीक्षा, करिश्मा, सुरुचि, सोनम,रितिका, ममता जयप्रकाश,संजय पांडे आदि की भूमिका सराहनीय रही I