Posts

Showing posts from March, 2024

अवैध तमंचा के साथ नवयुवक गिरफ्तार

Image
डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनपद चन्दौली में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह व उनकी टीम को  मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर मोटरसाईकिल से आवाजापुर की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर चेकिंग के दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल सवार को रूकने का इशारा किया गया जिस पर मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस को देखकर  भागने का प्रयास किया गया इसी दौरान मोटरसाईकिल घुमाते समय लड़खड़ाकर गिरने का बाद मोटरसाईकिल छोड़कर भागने लगा। इसी दौरान मौजूदा पुलिस बल द्वारा घेरा बन्दी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति  की पहचान दीपक मौर्या पुत्र जयगोविन्द मौर्या निवासी ग्राम बरहन थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई। अभियक्त की तलाशी से  एक नाजायज तमंचा 12 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 12 बोर व मोटरसाईकिल  बरामद किया गया। बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207...

मुर्गा से नही भरा पेट तो बकरा चुरा कर खा गये व्यापारी

Image
  फाइल फोटो धानापुर मुर्गामंडी के व्यापारियों ने देशी मदिरा के नशे मे चूर होकर नंदू मछली व्यवसाई का पास मे चर रहे बकरे को गायब कर दिया  होश मे आने पर बकरा कट भी चुका था और बकरा मालिक को पता भी चल चुका था। विगत दो महीनो के अंदर थाना चौराहा सहित आसपास से दर्जनों गाँवों से बकरा चोरी की घटना हुई थी इसकी गांज इन्ही लोगो पर गिरनी तय है।  जिसकी शिकायत पीड़ितों ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी जिसको लेकर पुलिस कई दिनों से क्षेत्र में हों रही चोरी की घटना को लेकर दबिश दें रही थी जिसमे पुलिस ने सभी मुर्गा व्यवसाईयो को उठा लिया है  भुक्तभोगी नंदू कश्यप आपको बता दें की क्षेत्र के खड़ान व धानापुर क़स्बा निवासी अब्दुल कादिर के घर चोरो ने एक माह पूर्व चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसमे लाखों के ज़ेवर समेत कीमती वस्तुओ को चोरो ने हाथ साफ कर दिया था जिसकी भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर देकर चोरो की गिरफ़्तारी की मांग की थी  क्षेत्र में कई दिनों से चोरी की घटनाएं हों रही थी जिसमें पुलिस  सुराग मिलने की सम्भावना है चोरी में संलिप्त मुर्गा व्यवसाईयो को गिरफ्त...

इतनी जल्दी भी क्या थी मनमन सिंह

Image
कभी खेत मे कभी खलिहान मे कभी पुल पर कभी सड़क पर कभी नीड़ पर कभी निर्माण पर अब कौन खड़ा होगा मनमन सिंह देखो अभी अमरा का पुल भी नही बना आवाजापुर का तालाब कैसे पटा पड़ा है नहर की सफाई भी अभी होनी बाकी है इतनी जल्दी भी क्या थी मनमन सिंह तुम्हारा सफेद कुर्ता और हरी टोपी जिला जवार मे अब किसको ललकारेगी मनमन सिंह  ये सरकारे इतनी निकम्मी नही थी ये दुनिया उतनी बुरी नही थी अभी तो चुनाव भी होना था कुछ दिन के लिये ही रुक जाते मनमन सिंह।