महँगा टिकट, गंगा विलास क्रूज के अंदर की मस्त-मस्त फोटो देखिए
अंदर से किसी फाइव स्टार होटल सा दिखता है गंगा विलास क्रूज गंगा विलास क्रूज नवनीत सिंह की रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाई. गंगा विलास दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज है. ये अगले 51 दिनों में वाराणसी से बांग्लादेश तक का सफर तय करेगा. इस क्रूज में सफर कर रहे लोगों को फाइव स्टार होटल वाली व्यवस्था मिलेगी. सफर के दौरान लोगों को सांस्कृतिक धरोहरों से भी रूबरू करवाया जाएगा. आइए देखते हैं अंदर से कैसा दिखता है ये क्रूज. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा विलास के पहले सफर में स्विट्जरलैंड के 31 लोग शामिल होंगे. क्रूज पर 40 क्रू मेंबर भी होंगे. मतलब कुल 71 लोग पहले सफर पर जा रहे हैं. यात्रियों के मनोरंजन के लिए क्रूज़ पर गीत संगीत के रंगारंग कार्यक्रम होंगे. सेहत दुरुस्त रखने के लिए और फिट रहने के लिए क्रूज पर बेहतरीन जिम भी बनाया गया है. आलीशान गंगा विलास क्रूज की क्षमता एक बार में 36 यात्रियों को ले जाने की है. इन यात्रियों की सुरक्षा के भी आधुनिक इंतजाम किए गए हैं. ये इंतजाम इसलिए क्योंकि पहली बार कोई रिवर क्रूज इतने लंबे सफर पर न...