गरीब किसान के घर अमीन ने मरवाया छापा,भैस खरीदने के लिये रखा था पैसा,तहसीलदार ने किसान को धमकाकर वसूली रकम

खबर धानापुर क्षेत्र के अटौली गाँव से है,
जहाँ एक गरीब किसान अखिलेश यादव अमरदेव यादव ने खेती किसानी के लिये 
इंडियन ओवरसीज बैंक धानापुर की शाखा से कुछ वर्ष पूर्व एक लाख साठ हजार रुपये किसान क्रेडिट कार्ड के रूप मे बनवाये थे,कोरोना काल मे किसान पैसे जमा नही कर पाया,
तब बैंक मैनेजर ने बिना सोचे समझे किसान के नाम से आर सी काटकर तहसील में जमा कर दिया था, विगत कुछ दिनों से किसान को अमीन प्रमोद सिंह द्वारा बार बार पैसे जमा करने के लिये दबाव डाला जा रहा था और खर्चा पानी देने की बात की जा रही थी,
लेकिन किसान किसी तरह के दबाव मे न आकर बैंक मे पैसा जमा करना चाहता था,
किसान ने जब बैंक मे संपर्क किया तो उसकी राशि बढ़कर तीन लाख से ऊपर हो गयी थी और किसी भी तरह की छूट के लिये उसे मॉर्च अप्रैल तक इंतजार करने के लिये कहा गया 
लेकिन आज दोपहर मे तहसीलदार बंदना मिश्रा अमीन के साथ अपनी पूरी टीम लिये आ धमकी और किसान को अपने साथ ले जाने के लिये आतुर हो गयी डरकर किसान ने भैस खरीदने के लिये रखे पचास हजार रुपये उनके सामने रख दिये और किसी तरह अपनी जान बचाई।

इस मामले मे जब किसान अखिलेश से बात की गयी तो उन्होने बताया कि वह पैसा जमा तो करना चाहते थे लेकिन छूट का इंतजार कर रहे थे,लेकिन योगी सरकार के अधिकारियों ने उन्हे जलील कर उनके सम्मान को ठेस पहुँचा दी,और जबरदस्ती वसूली कर ली उस पैसे से वो भैस खरीदने वाले थे।

किसान अखिलेश ने सरकार के कारिन्दों पर आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा सरकार मे किसानों के ऊपर अत्याचार बढ़ गये है,जो किसान अमीन को खर्चा पानी दे देते है उनके घर कभी तहसीलदार नही पहुचती है,उन्होंने यह भी कहा कि लोन के बदले उनकी पचासों लाख की जमीन बंधक है सरकार उनकी जमीन भी बेच दे तो दुख नही होता,लेकिन उनका व्यवहार उनको आत्महत्या के लिये मजबूर करने जैसा था।

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान