धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल
फोटो- 1 रायपुर धानापुर मार्ग अवैध प्लाटिंग
धानापुर मे सुनारों की जमीन पर अवैध कब्जा इस समय चर्चा का विषय बना हुआ, चकबंदी की गड़बड़ी से एक पटीदार ने दूसरे की खतौनी पर नाम नही चढ़ने दिया जब पीड़ित राजेश, संतोष वगैरह ने डीडीसी से आदेश करवा लिया तो उसके खिलाफ हाईकोर्ट भी चला गया,और आदेश के स्टे के बाद अब जमीन बिकने के लिये तैयार है, कब्जा जारी है,
फोटो- 2 डीडीसी का आदेश
अब अपनी जमीन बचाने के लिये पीड़ित सारे सक्षम अधिकारीयो से गुहार लगा रहे है,किसी के साथ एग्रीमेंट करा रहे है लेकिन जो भी इनका साथ देना चाहा पीड़ित सहित सबके ऊपर गैरजमानती धाराओं मे मुकदमा दर्ज करा दिया गया मतलब भूमाफिया करोड़ो की जमीन पाने के लिये मिनटों मे लाखों खर्च कर दे रहे है जिसमें एक उपनिरीक्षक का खुला साथ मिल रहा है जो इनके सिस्टम को मैनेज कर रहा है।
फोटो- 3 पीड़ितों के ऊपर फर्जी एफआईआर
एक तरफ योगी सरकार भूमाफियो के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है वही दूसरी तरफ अपना अधिकार पाने के लिये पीड़ित व्यक्ति फर्जी मुकदमा झेल रहा है। क्रमशः****