हिंगुतरगढ़ के खिलाड़ी शिवपाल डोप टेस्ट मे फेल
शिवपाल सिंह चंदौली के हिगुतरगढ़ के रहने वाले है भारत के ओलिंपिक जेवलिन प्लेयर शिवपाल सिंह अपने करियर में दूसरी बार डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उन पर आठ साल का बैन लग सकता है। टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले 29 वर्षीय शिवपाल इस साल की शुरुआत में लिए गए डोप टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन की वजह से पॉजिटिव पाए गए हैं। वे उस समय NIS पटियाला में ट्रेनिंग ले रहे थे। शिवपाल को राष्ट्रीय डोपिंग एजेंसी (NADA) ने निलंबित कर दिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक शिवपाल के करीबी ने बताया, हां, प्रतिबंधित पदार्थ के लिए उनके टेस्ट का नतीजा पॉजिटिव आया है। वे दूसरी बार डोप टेस्ट में फेल हुए हैं। इससे पहले 2021 में शिवपाल डोप टेस्ट में स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए गए थे। एशियाई चैंपियनशिप में सिल्वर जीता शिवपाल ने 2019 दोहा में हुए एशियाई चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। वहां उन्होंने 86.23 मीटर का अपना बेस्ट प्रदर्शन किया था। शिवपाल ने अप्रैल 2023 में वापसी की और उसी साल जून में भुवनेश्वर में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में ब्रॉ...