रायपुर बभनियाव का नटवरलाल रविकांत गिरफ्तार

बेरोजगार युवकों से करोड़ों की ठगी करने वाला रविकांत गिरफ्तार
कसा शिकंजा
 दर्जनों युवकों से सेना में भर्ती के नाम पर रविकांत ने की थी सवा करोड़ की ठगी
बभनियांव रायपुर गांव में भी आई थी फरुखाबाद पुलिस, किंतु नहीं मिला था आरोपित  

चंदौली। सेना में भर्ती के नाम पर दर्जनों युवकों से सवा करोड़ की ठगी करने का आरोपित रविकांत यादव उर्फ मुक्कू को अंततः फरूखाबाद पुलिस ने शुक्रवार की रात लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह चंदौली जिले के बभनियांव रायपुर गांव का रहने वाला है। इसके पहले भी वह चंदौली, गाजीपुर व अन्य जिलों के दर्जनों युवकों से सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी कर जेल जा चुका है। शनिवार को जब यह सूचना उसके गांव में पहुंची तो ठगी के शिकार हुए युवकों के चेहरे खिल उठे।
उक्त गांव निवासी रविकांत उर्फ मुक्कू ने चंदौली, गाजीपुर व अन्य जिलों के युवकों से सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने ल बाद पश्चिमी यूपी के फर्रुखाबाद जिले में जाकर युवकों का निशाना बनाया। वहां केस दर्ज होने पर फर्रुखाबाद पुलिस उसके पैतृक गांव बभनियांव रायपुर आ धमकी थी। किंतु आरोपी घर पर नहीं मिला तो पुलिस उसके घर पर नोटिस चस्पा कर लौट गई।

फोटो ai साभार नटवरलाल की प्रतीकात्मक 

शनिवार को फोन पर फर्रुखाबाद पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनियांव रायपुर निवासी रविकांत उर्फ मुक्कू सेना में अलग-अलग पदों पर भर्ती कराने के नाम पर डेढ़ दर्जन युवकों से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी कर फरार है। काफी समय बाद जब युवाओं की भर्ती नहीं हुई तो युवकों ने रविकांत पर रुपये वापस करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसने रुपये वापस नहीं किए तो पीड़ितों ने फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया।बाद में वहां के एसपी के निर्देश पर मुकदमा थाना कादरी गेट में  हस्तांतरित हो गया। तभी से वहां की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। और अंततः शुक्रवार को वह लखनऊ से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान