Posts

Showing posts from October, 2023

दिब्यांग महिला की निर्मम पिटाई एक के खिलाफ मामला दर्ज

Image
चंदौली |धीना थाना अंतर्गत स्थित रैथा गाँव में एक ही समुदाय के लोगों मेंआपस में मारपीट हो गयी जिसमें दोनों पक्षों को चोटे आयीं |धीना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण हेतु दोनों पक्षों को बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेंज दिया है | प्राप्त जानकारी अनुसार धीना थाना क्षेत्र निवासिनी विद्यावती देवी को मुख्य मंत्री विकलांग आवास मिला है जिसके निर्माण हेतु विद्यावती देवी विकलांग ने गिट्टी, बालू राम उग्रह राम के खेत में गिराकर ढोकर अपने खेत मेंपहले रख दी थी |ईंट बने चकरोड में गिरवाकर अपने पति राम भजन, अपने पुत्र अजीत कुमार को साथ लेकर ढो रही थी |इसी बीच उसके पट्टीदार हीरा लाल वहां पहुंचकर चकरोड में रखी ईंट को अपने खेत में रखा कहकर तू तू मैं मैं दोनों पक्षों में होने लगी बात इतनी बढ़ गयी कि मारपीट में दोनों पक्ष अंशिक गंभीर रूप से घायल हो गये |विवाद की बजह यह रही कि हीरा लाल के खेत में चकरोड अभिलेख में दर्ज है जिसे वे काफ़ी दिनों से जोत में उपयोग कर रहे थे |विकलांग विद्यावती देवी की पतोहू कार्यवाहक प्रधानी काल में कृषको की परेशानी को देखते हुवे कि इसे रास्ता का रूप दे दिया...

कार्यवाहक प्रधान ने डीएम से लगाई गुहार,धन उगाही धमकी देने और परेशान करने का लगायी आरोप

Image
चन्दौली,धीना ! विकास खण्ड धानापुर के रैथा गांव निवासिनी ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर धन उगाही,धमकी देने और परेशान किये जाने का आरोप लगाते हुए सम्यक जाँच की मांग की है l रैथा निवासिनी प्रियंका भारती ने जिलाधिकारी चन्दौली को दिये प्रार्थना पत्र मे बतायी कि गांव के ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा उसके कार्यवाहक प्रधान कार्यकाल मे कराये गये कार्य पर बार बार झूठे प्रार्थना पत्र एवं शपथ पत्र देकर परेशान किया जा रहा है l उन्होंने कही कि उसके दिनांक 06/01/2022 से 11/09/2023 के बीच  कार्यवाहक प्रधान काल मे एक पंचायत भवन का निर्माण कराया गया जिसे नौ लाख रूपये मे से 445,651 रूपये का भुगतान हुआ था l उतने का कार्य हो चुका है उक्त पंचायत भवन मे प्लास्टर, टाइल्स, रंग पेंट,हैण्डपम्प,दरवाजा, खिड़की, सी सी कैमरा इत्यादि का कार्य अधूरा रह गया था|प्रार्थिनी द्वारा एक इंटर लाकिंग कार्य शिवमूरत के मकान से दक्षिण खाद गड्ढा तक पूर्ण हो चूका है उसका भुगतान भी हो गया है |मुंशी राम के घर तक आरोप लगाया जा रहा है, पुराने पंचायत भवन से निकले मलवा ईंट, पटिया टूटी हुई...