Posts

Showing posts from February, 2025

मनीष सिंह ठेकेदार विनम्रता का दूसरा नाम

Image
मनीष सिंह ठेकेदार विनम्रता का दूसरा नाम, जिला पंचायत चुनाव मे धानापुर सेक्टर न एक से जिला पंचायत के उम्मीदवार मनीष सिंह धानापुर मे किसी परिचय के मोहताज नहीं है इनकी विनम्रता इनका प्रेम लोगों की मदद करने की दृढ़ निश्चितता इनकी पहचान बताती है, मनीष सिंह मूलरूप से अमादपुर गांव के निवासी है और क्षेत्र मे एक युवा नेता के रूप मे खुद को स्थापित कर रहे है, मनीष बहुत कम उम्र मे ही ठेकेदारी से लेकर जनसामान्य की परेशानियों के लिये लगातार संघर्ष कर रहे है, बेदाग छवि के मालिक मनीष के अंदर ईगो नाम की कोई चीज नहीं है उम्र से बड़े हर व्यक्ति के पैर छूने से लेकर उसके दुख मे शामिल होने से लेकर, किसी कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है , चाहे कोई उदघाटन हो चाहे दंगल हो या कोई पूजा का कार्यक्रम हो, मनीष सिंह अमादपुर धानापुर की राजनीति मे उभरते हुये सितारे है जिसे एक मंजिल की तलाश है, क्या धानापुर की जनता इनके व्यक्तित्व को समझ पायेगी ये बात की बात है ।

फोन पे एप से धानापुर मे ठगो ने दुकानदार को ठगा।

Image
चंदौली के धानापुर कस्बे में डिजिटल पेमेंट के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला रामलीला चबूतरा के पास स्थित मुकेश पटवा की दुकान का है, जहां अज्ञात बाइक सवारों ने फर्जी फोनपे ऐप के जरिए 1500 रुपए की ठगी कर ली। धोखेबाज नकली पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो असली फोनपे ऐप की हूबहू नकल हैं। ये ऐप्स न केवल दिखने में असली जैसे लगते हैं, बल्कि पेमेंट की नकली आवाज भी निकालते हैं, जिससे व्यापारी भ्रमित हो जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में कई व्यापारियों को इसी तरह का चूना लगाया जा चुका है, खासकर नए नोटों का व्यापार करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष सतीश सेठ ने व्यापारियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है और ऐसे धोखेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

धानापुर मे फुटबॉल का महाकुंभ हुआ समाप्त सीवान ने नेपाल को हराया

Image
क्या मैच था जबरदस्त फाइनल की तरह कभी नेपाल गोल करता कभी सीवान मध्यांतर तक समझ मे नहीं आया लेकिन अंत मे सीवान ने चतुराई का परिचय दिया और जीत दर्ज की। सीवान भगवाधारी जर्सी मे बनी विजेता दिल्ली के बाद दिल की जीत   जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल कप आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता मे सीवान ने नेपाल को 4-2 से हराकर कप पर किया कब्जा। चंदौली। अमरवीर इण्टर कालेज धानापुर के खेल मैदान में चल रहे जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का 54वां आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता के नौवें  दिन रविवार फाइनल के दिन सीवान बिहार ने नेपाल को 04-02 से हराकर कप पर कब्जा कर लिया. मैच के पहले हॉफ के पहले मिनट मे नेपाल के राजन नेपाली ने शानदार हेड से अपने टीम को जहा बढ़त दिलाई तो वही पहले हाफ के 29 वे मिनट मे सीवान के विकाश ने हेड के द्वारा अपने टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया दूसरे हाफ़ मे नेपाल के पहले मिनट मे राहिल के डी बॉक्स मे शानदार गोल से अपने टीम को 2-1 से आगे कर लिया लेकिन सीवान के  खिलाडी लगातार दबाव बनाये जिसमे उन्हे सफल...

सीवान ने मऊ को 4-2 से हराकर फाइनल मे किया प्रवेश

Image
जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल कप आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता मे सीवान ने मऊ को 4-2 से हराकर से फाइनल मे किया प्रवेश चंदौली। अमरवीर इण्टर कालेज धानापुर के खेल मैदान में चल रहे जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का 54वां आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता के आठवे दिन शनिवार को सीवान बिहार ने मऊ को पेनाल्टी शूट आउट मे 04-02 से हराकर फाइनल मे प्रवेश कर लिया. मैच के पहले हॉफ मे 15 वे मिनट मे सीवान के अमारा ने शानदार हेड से अपने टीम को जहा बढ़त दिलाई तो वही दूसरे हाफ के 29 वे मिनट मे मऊ के भी खिलाडी लगातार दबाव बनाये जिसमे उन्हे सफलता मिली तारिक का कॉर्नर और हंजला के हेड से अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया मैच समाप्ति तक दोनों टीम 1-1 के बराबरी पर रही जिसका परिणाम पेनाल्टी शूट आउट मे सीवान 04-02 से विजेता रही..मैच के मुख्य अतिथि अजय सिंह ब्लॉक प्रमुख धानापुर व सुजीत जायसवाल जिला महा मंत्री भाजपा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक कर मैच का आगाज़ किया। सरपरसत शाहनवाज खाँ, अध्यक्ष तौहीद खाँ, उपाध्यक्ष इबरार खाँ, सचिव सरफराज अहमद खा...

धानापुर के इतिहास मे पहली बार फुटबॉल प्रतियोगिता के बीच मे हुआ घुड़दौड़

Image
जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे उतराखंड ने बढहलगंज को 1-0 से परास्त कर पहुची सेमीफाइनल सगीर खाँ मुखिया जंगा खां घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता मे बंशनारायण यादव के घोड़ा ने जीत की हाशिल ⚡️चंदौली। अमरवीर इण्टर कालेज धानापुर के खेल मैदान में चल रहे जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का 54वां आयोजन किया गया। गुरुवार को उतराखंड ने बढहलगंज को 01-00 से हराकर सेमीफाइनल मे प्रवेश कर लिया। वही सगीर खां मुखिया व जंगा खां घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता मे बंशनारायण यादव रेवसा ने जीत हासिल किया! मुख्य अतिथि मु० जमा खां अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बिहार सरकार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक कर मैच का आगाज़ किया वही घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता मे झंडी दिखा कर दौड़ का आगाज किये।शाहनवाज खाँ, अध्यक्ष तौहीद खाँ, उपाध्यक्ष इबरार खाँ, सचिव सरफराज अहमद खाँ, उप सचिव अशोक मिश्रा, बाबू अली खाँ, इमरान खाँ, जफरुद्दीन मकुनी, नेसार खाँ, अबुल मोहसिन खाँ, मंसूर खाँ, सरफराज खां संजू, हकनावज खाँ, इबरार खाँ, गूफरान हीरो, कमेंट्री काम...

रिंकू सिंह देवरिया ने तीन गोल दागकर बारा गाजीपुर को हराया

Image
मन की बात   हर टीम की एक कमजोर कड़ी होती है कभी फ्रांस को स्पेन हरा सकती है कभी अर्जेंटीना को पुर्तगाल कल उसीया गाजीपुर को हारते हुए देखना और आज बारा को बहुत ही सुखद अनुभव रहा। रिंकू सिंह देवरिया के खिलाड़ी ने आठ नंबर की जर्सी मे आज कमाल का खेल दिखाया और पूरा गेम पलट के रख दिया मध्यांतर के पहले ही तीन गोल मारकर बारा की हार सुनिश्चित कर दी कि विपक्षी टीम के गोलकीपर ने पहला गोल खाने के बाद खुद ताली बजाकर सम्मान दिया , तीनों गोल का तरीका एक ही था सारे गोल रनिंग गेंदों पर हुए बस पैर की कलाकारी कमाल की थी, बारा के अभय का पैरों पर खिलाड़ियों को नचाना भी बेहतरीन रहा। असली खबर नीचे है   जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे देवरिया ने बारा को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल मे किया प्रवेश* ⚡️चंदौली। अमरवीर इण्टर धानापुर के खेल मैदान में चल रहे जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का 54वां आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पाचवे दिन बुधवार को देवरिया ने बारे गाजीपुर को 04-00 से हराकर सेमीफाइनल मे प्रवेश कर...

उसिया गाजीपुर टीम का नही जीत का नाम है जो आज हार गई

Image
उसिया गाजीपुर की एक ऐसी टीम है जो धानापुर मे अपना हर मैच जीती, विगत कई सालो से जिसके हारने का इंतजार यहां के दर्शक करते है वजह मैच को जीतना और दिल को जीतने मे बड़ा फर्क होता है ,मै विगत तीस सालों से इस टीम को देख रहा हूँ, उसिया की टीम अब पहले की तरह फाऊल नही खेलती, काफी सुधार हुआ है लेकिन गेम मे कुछ ऐसी हरकत कर देती है जिससे दर्शको का मिजाज उसके खिलाफ हो जाता है, क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया भी पहले अपने दबदबे को बनाये रखने के लिये पहले ऐसे काम करती थी,अभी हाल ही मे हुए धानापुर मे एक फुटबॉल प्रतियोगिता की विनर भी बनी लेकिन उसके बाद भी दर्शकों का रुझान इस टीम की तरफ नहीं था कारण जो हो लेकिन टीम जबरदस्त है, एक गांव की टीम देश के सबसे बड़े क्लब की तरह खेलती है,आज ट्राईबेकर मे उसिया को हारते हुए देखने मे कुछ भी अचंभित नहीं था क्योंकि गेम मे इनको हराने के लिये बनारस  और दिल्ली जैसी टीमों को भी कुछ विदेशी खिलाड़ी रखने पड़ते है,  असली खबर नीचे है ऊपर मन की बात थी बकौल मोदी जी *जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे इलाहाबाद ने उसीआ ...