सीवान ने मऊ को 4-2 से हराकर फाइनल मे किया प्रवेश
जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल कप आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता मे सीवान ने मऊ को 4-2 से हराकर से फाइनल मे किया प्रवेश
चंदौली। अमरवीर इण्टर कालेज धानापुर के खेल मैदान में चल रहे जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का 54वां आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता के आठवे दिन शनिवार को सीवान बिहार ने मऊ को पेनाल्टी शूट आउट मे 04-02 से हराकर फाइनल मे प्रवेश कर लिया. मैच के पहले हॉफ मे 15 वे मिनट मे सीवान के अमारा ने शानदार हेड से अपने टीम को जहा बढ़त दिलाई तो वही दूसरे हाफ के 29 वे मिनट मे मऊ के भी खिलाडी लगातार दबाव बनाये जिसमे उन्हे सफलता मिली तारिक का कॉर्नर और हंजला के हेड से अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया मैच समाप्ति तक दोनों टीम 1-1 के बराबरी पर रही जिसका परिणाम पेनाल्टी शूट आउट मे सीवान 04-02 से विजेता रही..मैच के मुख्य अतिथि अजय सिंह ब्लॉक प्रमुख धानापुर व सुजीत जायसवाल जिला महा मंत्री भाजपा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक कर मैच का आगाज़ किया। सरपरसत शाहनवाज खाँ, अध्यक्ष तौहीद खाँ, उपाध्यक्ष इबरार खाँ, सचिव सरफराज अहमद खाँ, उप सचिव अशोक मिश्रा, बाबू अली खाँ, इमरान खाँ, जफरुद्दीन मकुनी, नेसार खाँ, अबुल मोहसिन खाँ, मंसूर खाँ, सरफराज संजू, हकनावज खाँ, इबरार खाँ, गूफरान हीरो, कमेंट्री कामरान खाँ, अतिफ खाँ ने किया। कल का फाइनल मैच नेपाल बनाम यूनाइटेड क्लब सीवान बिहार बीच खेला जायेगा।