रिंकू सिंह देवरिया ने तीन गोल दागकर बारा गाजीपुर को हराया
मन की बात
हर टीम की एक कमजोर कड़ी होती है कभी फ्रांस को स्पेन हरा सकती है कभी अर्जेंटीना को पुर्तगाल कल उसीया गाजीपुर को हारते हुए देखना और आज बारा को बहुत ही सुखद अनुभव रहा।
रिंकू सिंह देवरिया के खिलाड़ी ने आठ नंबर की जर्सी मे आज कमाल का खेल दिखाया और पूरा गेम पलट के रख दिया मध्यांतर के पहले ही तीन गोल मारकर बारा की हार सुनिश्चित कर दी कि विपक्षी टीम के गोलकीपर ने पहला गोल खाने के बाद खुद ताली बजाकर सम्मान दिया , तीनों गोल का तरीका एक ही था सारे गोल रनिंग गेंदों पर हुए बस पैर की कलाकारी कमाल की थी, बारा के अभय का पैरों पर खिलाड़ियों को नचाना भी बेहतरीन रहा।
जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे देवरिया ने बारा को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल मे किया प्रवेश*
⚡️चंदौली। अमरवीर इण्टर धानापुर के खेल मैदान में चल रहे जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का 54वां आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पाचवे दिन बुधवार को देवरिया ने बारे गाजीपुर को 04-00 से हराकर सेमीफाइनल मे प्रवेश कर लिया। इबरार प्रधान रेमा, सैफ प्रधान गोधना व हरिओम श्रीवासत्व ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक कर मैच का आगाज़ किया।शाहनवाज खाँ, अध्यक्ष तौहीद खाँ, उपाध्यक्ष इबरार खाँ, सचिव सरफराज अहमद खाँ, उप सचिव अशोक मिश्रा, बाबू अली खाँ, इमरान खाँ, जफरुद्दीन मकुनी, नेसार खाँ, अबुल मोहसिन खाँ, मंसूर खाँ, सरफराज संजू, हकनावज खाँ, इबरार खाँ, गूफरान हीरो, कमेंट्री कामरान खाँ, अतिफ खाँ ने किया। कल का मैच मऊ उत्तर प्रदेश बनाम यूनाइटेड क्लब सीवान बिहार बीच खेला जायेगा।