फोन पे एप से धानापुर मे ठगो ने दुकानदार को ठगा।
चंदौली के धानापुर कस्बे में डिजिटल पेमेंट के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला रामलीला चबूतरा के पास स्थित मुकेश पटवा की दुकान का है, जहां अज्ञात बाइक सवारों ने फर्जी फोनपे ऐप के जरिए 1500 रुपए की ठगी कर ली।
धोखेबाज नकली पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो असली फोनपे ऐप की हूबहू नकल हैं। ये ऐप्स न केवल दिखने में असली जैसे लगते हैं, बल्कि पेमेंट की नकली आवाज भी निकालते हैं, जिससे व्यापारी भ्रमित हो जाते हैं।
पिछले कुछ दिनों में कई व्यापारियों को इसी तरह का चूना लगाया जा चुका है, खासकर नए नोटों का व्यापार करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है।
व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष सतीश सेठ ने व्यापारियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है और ऐसे धोखेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।