धानापुर मे फुटबॉल का महाकुंभ हुआ समाप्त सीवान ने नेपाल को हराया


क्या मैच था जबरदस्त फाइनल की तरह कभी नेपाल गोल करता कभी सीवान मध्यांतर तक समझ मे नहीं आया लेकिन अंत मे सीवान ने चतुराई का परिचय दिया और जीत दर्ज की।
सीवान भगवाधारी जर्सी मे बनी विजेता दिल्ली के बाद दिल की जीत 
जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल कप आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता मे सीवान ने नेपाल को 4-2 से हराकर कप पर किया कब्जा।

चंदौली। अमरवीर इण्टर कालेज धानापुर के खेल मैदान में चल रहे जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का 54वां आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता के नौवें  दिन रविवार फाइनल के दिन सीवान बिहार ने नेपाल को 04-02 से हराकर कप पर कब्जा कर लिया. मैच के पहले हॉफ के पहले मिनट मे नेपाल के राजन नेपाली ने शानदार हेड से अपने टीम को जहा बढ़त दिलाई तो वही पहले हाफ के 29 वे मिनट मे सीवान के विकाश ने हेड के द्वारा अपने टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया दूसरे हाफ़ मे नेपाल के पहले मिनट मे राहिल के डी बॉक्स मे शानदार गोल से अपने टीम को 2-1 से आगे कर लिया लेकिन सीवान के  खिलाडी लगातार दबाव बनाये जिसमे उन्हे सफलता मिली मैच के अंतिम समय मे सीवान के विकाश ने अपने टीम को लगातार तीन गोल करके स्कोर 4-2 करके अपना जीत सुनीशिचित् कर लिया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि बब्बन दुबे वरिष्ट समजावादी नेता इलाहाबाद व सूर्यमुनि तिवारी पूर्व प्रत्याशी भाजपा सकलडीहा, सत्यभामा मिश्रा, नीलम सिंह  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक कर मैच का आगाज़ किया। सरपरसत शाहनवाज खाँ, अध्यक्ष तौहीद खाँ, उपाध्यक्ष इबरार खाँ, सचिव सरफराज अहमद खाँ, उप सचिव अशोक मिश्रा, बाबू अली खाँ, इमरान खाँ, जफरुद्दीन मकुनी, नेसार खाँ, अबुल मोहसिन खाँ, मंसूर खाँ, सरफराज संजू, हकनावज खाँ, इबरार खाँ, गूफरान हीरो, कमेंट्री कामरान खाँ, अतिफ खाँ ने किया।

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान