उसिया गाजीपुर टीम का नही जीत का नाम है जो आज हार गई
उसिया गाजीपुर की एक ऐसी टीम है जो धानापुर मे अपना हर मैच जीती, विगत कई सालो से जिसके हारने का इंतजार यहां के दर्शक करते है वजह मैच को जीतना और दिल को जीतने मे बड़ा फर्क होता है ,मै विगत तीस सालों से इस टीम को देख रहा हूँ, उसिया की टीम अब पहले की तरह फाऊल नही खेलती, काफी सुधार हुआ है लेकिन गेम मे कुछ ऐसी हरकत कर देती है जिससे दर्शको का मिजाज उसके खिलाफ हो जाता है, क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया भी पहले अपने दबदबे को बनाये रखने के लिये पहले ऐसे काम करती थी,अभी हाल ही मे हुए धानापुर मे एक फुटबॉल प्रतियोगिता की विनर भी बनी लेकिन उसके बाद भी दर्शकों का रुझान इस टीम की तरफ नहीं था कारण जो हो लेकिन टीम जबरदस्त है, एक गांव की टीम देश के सबसे बड़े क्लब की तरह खेलती है,आज ट्राईबेकर मे उसिया को हारते हुए देखने मे कुछ भी अचंभित नहीं था क्योंकि गेम मे इनको हराने के लिये बनारस और दिल्ली जैसी टीमों को भी कुछ विदेशी खिलाड़ी रखने पड़ते है,
*जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे इलाहाबाद ने उसीआ गाजीपुर को पेनाल्टी शूट आउट मे 5-3 से हराकर सेमीफाइनल मे किया प्रवेश*
⚡️चंदौली। अमरवीर इण्टर धानापुर के खेल मैदान में चल रहे जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का 54वां आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को इलाहाबाद ने उसीआ गाजीपुर को पेनाल्टी शूट आउट मे 5-3 से परास्त करके सेमीफाइनल मे प्रवेश कर लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य कॉर्डिनेटर बसपा वाराणसी विनोद कुमार व राजेश यादव जिला पंचायत सदस्य धानापुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक कर मैच का आगाज़ किया।शाहनवाज खाँ, अध्यक्ष तौहीद खाँ, उपाध्यक्ष इबरार खाँ, सचिव सरफराज अहमद खाँ, उप सचिव अशोक मिश्रा, बाबू अली खाँ, इमरान खाँ, जफरुद्दीन मकुनी, नेसार खाँ, अबुल मोहसिन खाँ, मंसूर खाँ, सरफराज संजू, हकनावज खाँ, इबरार खाँ, गूफरान हीरो, कमेंट्री कामरान खाँ, अतिफ खाँ ने किया। कल का मैच देवरिया बनाम बारे गाजीपुर बीच खेला जायेगा।