धानापुर के इतिहास मे पहली बार फुटबॉल प्रतियोगिता के बीच मे हुआ घुड़दौड़

जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे उतराखंड ने बढहलगंज को 1-0 से परास्त कर पहुची सेमीफाइनल
सगीर खाँ मुखिया जंगा खां घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता मे बंशनारायण यादव के घोड़ा ने जीत की हाशिल
⚡️चंदौली। अमरवीर इण्टर कालेज धानापुर के खेल मैदान में चल रहे जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का 54वां आयोजन किया गया। गुरुवार को उतराखंड ने बढहलगंज को 01-00 से हराकर सेमीफाइनल मे प्रवेश कर लिया। वही सगीर खां मुखिया व जंगा खां घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता मे बंशनारायण यादव रेवसा ने जीत हासिल किया! मुख्य अतिथि मु० जमा खां अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बिहार सरकार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक कर मैच का आगाज़ किया वही घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता मे झंडी दिखा कर दौड़ का आगाज किये।शाहनवाज खाँ, अध्यक्ष तौहीद खाँ, उपाध्यक्ष इबरार खाँ, सचिव सरफराज अहमद खाँ, उप सचिव अशोक मिश्रा, बाबू अली खाँ, इमरान खाँ, जफरुद्दीन मकुनी, नेसार खाँ, अबुल मोहसिन खाँ, मंसूर खाँ, सरफराज खां संजू, हकनावज खाँ, इबरार खाँ, गूफरान हीरो, कमेंट्री कामरान खाँ, अतिफ खाँ ने किया। कल का सेमीफाइनल मैच इलाहाबाद उत्तर प्रदेश बनाम उतराखंड बीच खेला जायेगा, इमरान खान बसपा नेता ने बताया कि भविष्य में भी घुड़दौड़ प्रतियोगिता करा कर धानापुर की जनता का मनोरंजन किया जायेगा।

Popular posts from this blog

धानापुर में रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत, खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा

श्री अखंडानंद सरस्वती जी छठ पूजा समिति का हुआ गठन, दिनेश रस्तोगी बने अध्यक्ष

धानापुर ब्लॉक गेट से पकड़े गए दोहरे हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी, जमीनी विवाद में दो युवकों की हुई थी हत्या