कार्यवाहक प्रधान ने डीएम से लगाई गुहार,धन उगाही धमकी देने और परेशान करने का लगायी आरोप




चन्दौली,धीना ! विकास खण्ड धानापुर के रैथा गांव निवासिनी ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर धन उगाही,धमकी देने और परेशान किये जाने का आरोप लगाते हुए सम्यक जाँच की मांग की है l

रैथा निवासिनी प्रियंका भारती ने जिलाधिकारी चन्दौली को दिये प्रार्थना पत्र मे बतायी कि गांव के ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा उसके कार्यवाहक प्रधान कार्यकाल मे कराये गये कार्य पर बार बार झूठे प्रार्थना पत्र एवं शपथ पत्र देकर परेशान किया जा रहा है l

उन्होंने कही कि उसके दिनांक 06/01/2022 से 11/09/2023 के बीच  कार्यवाहक प्रधान काल मे एक पंचायत भवन का निर्माण कराया गया जिसे नौ लाख रूपये मे से 445,651 रूपये का भुगतान हुआ था l उतने का कार्य हो चुका है उक्त पंचायत भवन मे प्लास्टर, टाइल्स, रंग पेंट,हैण्डपम्प,दरवाजा, खिड़की, सी सी कैमरा इत्यादि का कार्य अधूरा रह गया था|प्रार्थिनी द्वारा एक इंटर लाकिंग कार्य शिवमूरत के मकान से दक्षिण खाद गड्ढा तक पूर्ण हो चूका है उसका भुगतान भी हो गया है |मुंशी राम के घर तक आरोप लगाया जा रहा है, पुराने पंचायत भवन से निकले मलवा ईंट, पटिया टूटी हुई, गाटर स्टॉक रजिस्टर में दर्ज कर दिया गया है और प्रार्थिनी का अस्थाई कार्यकाल भी समाप्त हो गया तथा पंचायत भवन की शेष धनराशि खाते मे ही रह गयी |मुझपर शौचालय बनाने के नाम पर पैसा लेने का भीबेबुनियाद मन गढ़त आरोप लगाया गया है जो गलत है |
प्रार्थिनी शपथ पत्र जरिये बतायी कि वह अनुसूचित जाति की कमजोर, लाचार एवं गरीब तप्त की औरत है जिसे गांव के ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा धन उगाही,धमकी से परेशान डरी सहमी घर से बाहर नहीं निकल रही है | प्रार्थिनी ने जिलाधिकारी से सशपथ मांग की है कि मेरे कार्यकाल में कराये गये कार्य की जाँच करायी जाय अगर मैं दोषी होऊं तो मेरे खिलाफ कार्यवाही की जाय अगर मैं निर्दोष हुँ तो झूठी प्रार्थना पत्र देने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाय

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान