किसानों की लड़ाई सुव्यवस्थित तरीके से लडूंगा मनोज सिंह डब्लू

चंदौली जिले के धानापुर कस्बा के शहीद पार्क के गेट पर अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रतिरोध सभा और धरना दिया गया जिसमे वक्ताओं ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों और भूमाफिया की कथित मिलीभगत से स्थानीय किसानों में रोष ब्याप्त है। किसानों कों सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि धानापुर ग्राम सभा में चकबंदी विभाग के मिलीभगत से किसानों के जमीनों के कागजात से बड़े स्तर पर खिलवाड़ किया गया है और कई लोगों के कागजात में नाम, रकबा, गाटा में बड़ी गड़बड़ी कि गयी है 
अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने शासन प्रशासन कों चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दस दिनों के अंदर किसानों के जमीनों में हुए गड़बड़ी कों सुधारा नहीं गया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा
    विकास रस्तोगी ने कहा कि चकबंदी विभाग के अधिकारी भूमाफिया से मिलकर गरीब लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा करवा रहे हैं। भूमाफिया अपने करीबियों के नाम पर जमीनों की रजिस्ट्री करा रहे हैं। चकबंदी के बाद कुछ दलाल बड़ी मात्रा में जमीन के मालिक बन गए हैं।

भाकपा के जिला सचिव अनिल पासवान ने लोगों कों सम्बोधित करते हुए कहा कि धानापुर कस्बा का एक प्रमुख भूमाफिया, जो दस वर्ष पहले मोबाइल की दुकान चलाता था, अब चकबंदी विभाग में दलाली करता है। उसने मुगलसराय, चंदौली, वाराणसी, मुंबई और छत्तीसगढ़ में करोड़ों की संपत्ति जमा कर ली है ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कि जानी चाहिए

प्रदेश कमेटी के सदस्य शशिकांत सिंह ने कहा कि भूमाफियाओ द्वारा ओदरा गांव के रामनिवास यादव का मामला काफी गंभीर है उनके पिता ने 1996 में खेती की जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। भूमाफिया आलम ने रात में गिट्टी-बालू डालकर चार बिसवा जमीन पर दावा कर दिया था जिसको चकबंदी के दौरान अधिकारियों ने उनके खेत में रोड पर चक कटवा लिए।उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए बड़े आंदोलन कि चेतावनी दी है इस मौके पर मुख्य रूप से सिराजुद्दीन भुट्टो, नवनीत सिंह, विकास रस्तोगी, सुहेल खान, नौशाद, रामानंद यादव, चंद्रशेखर भारती, मीनाथ चमार, साहब यादव, प्रवीण पाण्डेय, गोविन्द कुशवाहा, बाबूलाल बिंद, काशीनाथ सिंह रुदल राम, सुनील पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहें कार्यक्रम कि अध्यक्षता राजबहादुर सिंह व संचालन प्यारेलाल सैनी ने किया

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान