धानापुर मे चेकिंग और लोकल के चालान पर समाजसेवी ने लगाया प्रश्नचिन्ह
प्रधान प्रत्यासी और समाजसेवी प्रदीप मौर्या ने बताया कि एक आम नागरिक को दवा दिलाने जा रहा था तभी चौराहे पर खड़ी पुलिस ने रोककर उनका चालान काट दिया, समाजसेवी प्रदीप मौर्या ने लाखों मिन्नते की कि ये गलत है कि अपने गांव मे हेलमेट लगाकर कौन चलता है लेकिन अपने अहंकार मे डूबे एसआई ने उनकी एक न सुनी ओर उनका चालान काट कर उनको मैसेज भेज दिया,
प्रदीप मौर्या का आरोप है कि एक तरफ तो पुलिस कहती है कि हमको अपना मित्र समझिए और दूसरी तरफ थोड़ी सी गलती पर सजा दे देती है उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस के लोग धानापुर मे खुद बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के घूमते है इनका भी चालान कटना चाहिए, नियम सबके लिए बराबर है, अगर ये हमारी मजबूरी नहीं समझते तो हम क्यों इनको मजबूर समझे