अवैध तमंचा के साथ नवयुवक गिरफ्तार

डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनपद चन्दौली में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह व उनकी टीम को  मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर मोटरसाईकिल से आवाजापुर की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर चेकिंग के दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल सवार को रूकने का इशारा किया गया जिस पर मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस को देखकर  भागने का प्रयास किया गया इसी दौरान मोटरसाईकिल घुमाते समय लड़खड़ाकर गिरने का बाद मोटरसाईकिल छोड़कर भागने लगा। इसी दौरान मौजूदा पुलिस बल द्वारा घेरा बन्दी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति  की पहचान दीपक मौर्या पुत्र जयगोविन्द मौर्या निवासी ग्राम बरहन थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई।
अभियक्त की तलाशी से  एक नाजायज तमंचा 12 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 12 बोर व मोटरसाईकिल  बरामद किया गया। बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि  मेरे पास एक अवैध तमंचा है, इसलिये  मैं पुलिस को देखकर भागने लगा था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.दीपक मौर्या पुत्र जयगोविन्द मौर्या निवासी ग्राम बरहन थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र 24 वर्ष
विवरण बरामदगी-
1.एक तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
2.एक  मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 0049/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना धानापुर जनपद चन्दौली
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 रमेश यादव- चौकी प्रभारी नगवां थाना धानापुर जनपद चन्दौली
2.का0 शिवा सोनकर- थाना धानापुर जनपद चन्दौली
3.का0 प्रियेश यादव- थाना धानापुर जनपद चन्दौली

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान