आगलगी से पीड़ित व्यक्ति की मदद को आगे आये डॉ इंद्रजीत प्रजापति
धानापुर के एकमात्र युवा नेता इंद्रजीत प्रजापति आजकल चर्चा मे बने हुये है,हर रोज किसी न किसी की मदद कर रहे है,कभी किसी गरीब की शादी मे मदद करते है,तो कभी किसी गरीब का सहारा बनते है,पेशे से डॉक्टर इंद्रजीत इसी तरह अपने दिन की शुरुआत करते है,आजकल जहाँ धानापुर मे कुछ तथाकथित नेता चाय पान की दुकानों पर मोदी मुलायम अखिलेश मायावती का नाम लेकर बहसबाज़ी कर रहे है तो वही पर डॉ इंद्रजीत अपना सारा समय गरीबो की मदद मे बिता रहे है,अभी कल ही हृदय बिंद ग्राम महराई, बिंदपुरवा के घर में आग लगने के कारण सारा सामान जल के राख हो गया था,सूचना पाकर डॉक्टर साहब स्वयं पीड़ित की मदद के लिये आगे आये और आर्थिक मदद की,इसी तरह क्षेत्र में अनेकों उदाहरण है जब डॉ इंद्रजीत लोगो के मददगार बने है,इस विषय पर जब डॉ इंद्रजीत जी से बात हुयी तो उन्होंने बताया कि मैं जीवन भर गरीबो की सेवा के लिये समर्पित रहूंगा और इसी तरह लोगो की मदद करता रहूंगा।