मामूली सी चोट को फैक्चर बनाकर रमादेवी हॉस्पिटल ने मरीज को लूटा
⚡चन्दौली। जिले में अस्पतालों के रोजाना नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। अब एक भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी के विधायक के हाॅस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। जहां एक युवा को क्रिकेट के दौरान हल्की चोटी लगी और डाक्टरों ने हड्डी टूटने को कहकर पूरे पैर में प्लास्टर बांध दिया।
3 दिन पहले लगी थी चोट
⚡अलीनगर थाना क्षेत्र के लौदा गांव निवासी फिरोज अहमद (एडवोकेट) ने हाॅस्पिटल पर आरोप लगाया है कि तीन दिन पहलें पुत्र मोहम्मद उबैद क्रिकेट खेल रहा था उसी दौरान साट मारने के चक्कर में बैट को घूमाया और पैर में चोट लग गयी। पैर फैक्चर होने की शक पर उन्होंने गोधना मोड़ स्थित भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी के विधायक डॉ विनोद बिंद के रामादेवी फैक्चर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर लेते गये जहा मौजूद डाक्टरों ने गंभीर चोट बताते हुए पूरे पैर में उपर से लेकर निचे तक प्लास्टर बांध दिया। एक दिन बाद पुत्र उबैद ने बताया कि पापा चोट पंजे में लगी है, उपर कुछ नहीं हुआ है। अधिवक्ता फिरोज अहमद ने पुत्र को फौरन दुसरे हास्पिटल लेते गये जहां एक्सरे में कुछ नहीं निकला और प्लास्टर काटकर गर्म पट्टी पंजे पर बांधकर छोड़ दिये,मामला तब खुला जब परिजन उसे bhu ले गये दिखाने,फिरोज अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा मैं इसकी शिकायत डीएम व सीएमओ से करूँगा। जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी पंजीकृत कराऊंगा।