भाजपा नेता की शह पर गली मे कूड़ा फेक कब्जाने की कोशिश

 खबर धानापुर के नरौली बस्ती से है जहाँ कुछ भूमाफिया एक भाजपा नेता से मिलकर दलित अशोक कुमार उर्फ गुड्डू का रास्ता बंद करने के लिये लगातार गली में कूड़ा फेक रहे है,विरोध करने पर उग्र होकर गाली गलौज कर रहे, पीड़ित अशोक ने बताया कि वे भूमाफिया पहले इनके पास की आबादी की जमीन पंचनामा द्वारा अपने नाम करा लिये है,जबकि पंचनामे मे भी गली दर्ज है,फिर उनकी निगाह उस गली पर पड़ गयी है जिनसे इनका आना जाना रहा है,पूर्व में हुये थाने के सुलहनामे को दरकिनार कर अब रोज नये पैतरे आजमा रहे है जिसमे पुलिस प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुयी है,पीड़ित ने बताया कि यह सब भाजपा के क्षेत्रीय नेता के इशारे पर हो रहा है,गौरतलब है कि पीड़ित अशोक कुमार गुड्डू का कच्चा मकान है जिसमे मेहनत मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते है,उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिये माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है जिससे उनको न्याय मिल सके

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान