धानापुर मे स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा क्लिनिक पर कार्यवाही फर्जी हॉस्पिटल बचे ।

लगातार शिकायतों के कारण धानापुर में आज उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय प्रकाश के नेतृत्व में मालती हॉस्पिटल व इंद्रा क्लिनिक मानक के अनुरूप ना पाए जाने पर सीज कर दिया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिलने पर विजय प्रकाश व चिकित्सा अधीक्षक धानापुर रमेश प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में दोनों हॉस्पिटलों को सीज किया गया। धानापुर थाने से पुलिस बल भी मौजूद रही।
गौरतलब है कि धानापुर मे जितने भी हॉस्पिटल और क्लिनिक है सब फर्जी है वहीं इंद्रा क्लिनिक के प्रबंधक इंद्रजीत प्रजापति का कहना है कि मै रजिस्टर्ड हू, मेरे एक विरोधी फर्जी हॉस्पिटल के संचालक के इशारे पर मेरे खिलाफ कार्यवाही की गई है जबकि जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत को मेरे क्लीनिक से कुछ लेना देना नहीं है, उस व्यक्ति को मै जानता भी नहीं ईलाज तो दूर की बात है , उस व्यक्ति के घर पहुंचने पर उसने बताया कि छ साल पहले उसने मेरे क्लीनिक के बगल के हॉस्पिटल मे भर्ती हुआ था उसी के मिलीभगत से उसने मेरे नाम से igrs पर शिकायत किया।
इंद्रजीत प्रजापति वर्षों से समाजसेवा और राजनीति के क्षेत्र मे जुड़े है उनकी प्रतिभा और शोहरत को देखकर कुछ लोगों मे जलन की भावना है जिसके फलस्वरूप उनको बार बार टारगेट किया जाता है।

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान