धानापुर व्यापार मंडल के चुनाव से मै संतुष्ट नही- अशोक कुमार गुप्ता
धानापुर के व्यापार मंडल के चुनाव मे महामंत्री पद के उम्मीदवार अशोक कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना साव ने बताया कि चुनाव की गड़ना से वे संतुष्ट नही ,पहली बार की गिनती मे उनको सीधे सीधे एक सौ चौतीस वोटो से हरवाया गया, फिर उनकी नजर विपक्षी के गड्डी पर पर पड़ी तो एक इनकी गड्डी उसमें पाई गई, श्री साव ने चुनाव व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए बताया कि अगर दुबारा गड्डी खोलकर गिनती की गई होती तो वे जरूर जीत जाते।
धानापुर व्यापार मंडल की राजनीति मे आज तक गुप्ता समाज को प्रतिनिधित्व का कभी मौका नहीं मिला है या नहीं दिया गया, लेकिन उनका परिवार बहत्तर गांव के तेलियों का अध्यक्ष रह चुका है।
धानापुर के कुछ नेता टाईप के लोग उनको हल्के मे ले रहे थे लेकिन इस चुनाव मे उनकी गलतफहमी दूर हो गई होगी इतने छोटे से चुनाव मे भी उनको मुझे हराने के लिये सारे दांवपेच लगाने पड़े।