राजकीय महाविद्यालय धानापुर मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छात्रों ने निकाला जागरूकता रैली
धानापुर कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने धानापुर कस्बा में रैली निकालकर स्वामी विवेकानंद के शिक्षा तथा दर्शन के माध्यम से युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, आत्मज्ञान, आत्मसंयम, और आत्मत्याग से चरित्र निर्माण करने, मन की शक्ति बढ़ाने, बुद्धि का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया
प्रोफेसर ध्रुव भूषण सिंह ने रैली को रवाना करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करके देश के प्रत्येक युवा छात्र को शिक्षा के माध्यम से अपने चरित्र का निर्माण करने और देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने में यथाशक्ति प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर रैली कार्यक्रम के बाद संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. मिथलेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव समाज तथा देश सेवा के लिए हमारे देश के प्रत्येक युवा को समर्पण भाव से हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के जीवन और संदेश के बारे में जागरूकता पैदा करना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है ¹। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को मनाया जाता है, जो स्वामी विवेकानंद की जयंती है।