सत्य असत्य और वर्चस्व तोड़ने की लड़ाई है, सतीश सेठ आका
सत्य असत्य और वर्चस्व की लड़ाई है, जिसमे आप सभी का साथ चाहिए उक्त बाते धानापुर के शेर पूर्व अध्यक्ष सतीश सेठ आका ने कहा, अपने प्रत्याशी सत्यप्रकाश वर्मा का प्रचार करते हुए कहा कि मै जब तक अध्यक्ष था अपना कार्य ईमानदारी से करता रहा और आगे भी आप लोगों के साथ खड़ा रहूंगा।
आप लोगों को ज्ञात हो कि धानापुर मे व्यापार मंडल का यह पहला चुनाव है, जिसमें काफी गहमा गहमी का माहौल है, सारे लोग अपने अपने प्रत्याशी के चुनाव जीतने का दावा कर रहे है।
अध्यक्ष पद के लिए और महामंत्री पद के लिए दो दो उम्मीदवार मैदान मे ताल ठोक रहे है, लेकिन इन सबके बीच सतीश सेठ आका एक प्रत्याशी सत्यप्रकाश वर्मा के साथ खड़े होकर हुंकार भर रहे है, धानापुर की राजनीति का युवा चेहरा आका अपनी राजनीति को चमकाने के लिए अथाह मेहनत किए थे लेकिन कुछ लोगों की मानसिकता देखकर यह चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किए है वहीं अपने प्रत्याशी को उतारकर अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहे है, चुनाव कुछ समय बाद शुरू होने जा रहा है, आप भी अपना वोट सोच समझकर दे यह धानापुर के भविष्य की लड़ाई है।