दिनेश रस्तोगी बने धानापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष,

धानापुर व्यापार मंडल का चुनाव शनिवार को हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर और महामंत्री पद पर चुनाव करवाया गया। करीब दिन के ग्यारह बजे से शाम तीन बजे तक चुनाव प्रक्रिया चली और चुनाव की गणना साढे तीन बजे से शाम पांच बजे तक की गई जिसमें अध्यक्ष पद पर दिनेश रस्तोगी ने 461 वोट मिले और वही सत्य प्रकाश वर्मा को 344 वोट मिला जिसमें दिनेश रस्तोगी 461 वोट पाकर विजई घोषित हुए। करीब 117 वोट से दिनेश रस्तोगी ने जीत हासिल की और वही महामंत्री पद पर धनंजय रस्तोगी ने 420 मत पाकर विजेता बने जिसमें अशोक गुप्ता ने भी 386 मत पाया लेकिन धनंजय रस्तोगी की जीत हुई सभी लोग ने व्यापारी बंधुओ का स्वागत किया और जीत की बधाई एक दूसरे को देते हुए हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया गया।और जीते हुए प्रत्याशियों ने व्यापार मंडल के सभी व्यापारी बंधुओं का धन्यवाद दिया और शांति पूर्ण चुनाव संपन्न करने की बधाई दी।
ठेकेदार मनीष सिंह को माला दोनों प्रत्यासी ने पहनाया मतलब यह जिला पंचायत की दस्तक तो नहीं

सतीश सेठ आका के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत युवा जिलाअध्यक्ष बनाकर कर दी गई मतलब लोकल नहीं ऊपर,
सबसे विकट स्थिति अशोक गुप्ता जी की हुई पहली बार एक सौ चौतीस वोट से पीछे रहे फिर मात्र पैंतीस वोट से हारे यह गड़बड़ी इस चुनाव पर प्रश्नचिन्ह लगाती है।
 अंतिम बात राजनीति मे पढ़ाई लिखाई की कोई रिस्पेक्ट नहीं है।

Popular posts from this blog

धानापुर में रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत, खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा

श्री अखंडानंद सरस्वती जी छठ पूजा समिति का हुआ गठन, दिनेश रस्तोगी बने अध्यक्ष

धानापुर ब्लॉक गेट से पकड़े गए दोहरे हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी, जमीनी विवाद में दो युवकों की हुई थी हत्या