रंगोली प्रतियोगिता में बच्चो ने दिखाया जलवा
रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते संस्था के बच्चे
चहनियां जॉब्स किरण फाउंडेशन व जॉब्स इंस्टीट्यूट के 11वें वार्षिकोत्सव 'स्पंदन' का शुभारंभ रविवार को दीवाली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता के साथ शुरू हुआ । बच्चों ने स्वच्छ भारत, प्रकृति से ही जीवन,सेव चाइल्ड , मां भारती , टी ट्वेंटी,एक दीप शहीद के नाम, शुभ दिवाली,बेटी है तो कल है, पंछी बचाओ, इत्यादि प्रासंगिक विषयों पर कुल 40 रंगोलिया प्राकृतिक रंगों, अनाजों व पत्तों के प्रयोग से बनाएं । सात-सात बच्चों की टोली को पिंक ,यलो, रेड, ब्लू,व्हाइट,एवरग्रीन, पर्पल आदि नाम दिए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए पायल यादव की टोली ब्लू ने बाजी मारी, द्वितीय स्थान पर अमृता ग्रुप और करिश्मा की टोली ने मां भारती व शुभ दिवाली से सभी को आकर्षित किया । वहीं कौशिक सिंह और मधु राय की टोली ने प्रकृति से जीवन और स्वच्छ भारत रंगोली से तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। ओ लेवल टोली ने सोशल मीडिया और सीसीसी जांसी ग्रुप ने राष्ट्रीय पंक्षी मोर बनाकर खूब वाहवाही लूटी ।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में बाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ के प्रधानाचार्य बृजबिहारी सिंह जी और प्रवक्ता आसरे आलम जी रहे । उन्होंने कविता के माध्यम से जीवन के विविध रंगों की तुलना रंगोली से करते हुए बताया कि कठिन परिश्रम से ही जीवन में सफलता और खुशियों का उजाला आता है । संघर्ष जितना बड़ा होगा,सफलता भी उतनी बड़ी होगी । निदेशक पवन कुमार मौर्य ने सभी के प्रयासों की सराहना किया । प्रतियोगिता में यामिनी सिंह,स्वेता,रिया,सोनी मौर्या,ज्योति यादव,अंजली निषाद,अनिता,नेहा यादव, मुस्कान, विशाखा गुप्ता,अदालत अली,पायल मिश्रा, मनीष पाल,दीपा यादव सूरज, कमलेश, संजय,जयप्रकाश,गौरव सहित 274 बच्चों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अध्यापक गण दीपक राय, लक्ष्मीकांत,कोमल यादव, मुरलीधर,अजय ने मुख्य भूमिका निभाई ।