हवन,शांतिपाठ और बीते हुये दिन लौटाने की कवायद।

खबर चंदौली के धानापुर के माधोपुर गाँव से है यह गाँव सैफई की तरह विकसित तो नही है लेकिन यहाँ यहां पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के द्वारा शांति पाठ का आयोजन करके नेता जी को श्रद्धांजलि दी गयी,गरीबों में कंबल वितरण भी हुआ और पूर्व विधायक ने नेता जी के नाम से स्मृति भवन बनवाने का ऐलान भी किया,
आपको सुनने मे यह अजीब भी लगेगा कि आखिर नेताजी को याद करके क्या पूर्व विधायक फिर से समाजवादी पार्टी की खोई विरासत को जिंदा कर रहे है,
जी हां हम बात कर रहे सैयदराजा विधानसभा की जहाँ एक जमाने मे समाजवादीयो की तूती बोलती थी,चाय पान की सारी दुकाने इनकी चहलकदमी से भरी पड़ी थी, आज वक्त बदल गया,योगी मोदी की लहर से एक जाति विशेष के लोगो के कुर्ते खूंटी पर टांग दिये गये,सबकी राजनीतिक दुकान बंद हो गयी
सड़क पर जब इनकी भैस चलती थी तो किसी की मजाल नही थी कि कोई हॉर्न बजा दे,नहरों में पानी आता था सबसे पहले इनके खेत भरे जाते थे, गांव समाज की जमीनों पर इनके कब्जे थे,दादागिरी अपने चरम सीमा पर थी,लेकिन जनता ने अपने वोट की ताकत से पासा पलट दिया, आज वही दिन वापस लाने की तैयारी मे शान्ति पाठ किया जा रहा है,शायद बीते हुये दिन लौट आये,,,, आमीन।

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान