अब राशन की दुकानों पर मिलेगा मिनी सिलेंडर




अब राशन की दुकानों में भी मिलेगा पांच किलो वाला ' छोटू ' गैस सिलिंडर

अब जिले कि हर राशन की दुकान में लोगों को पांच किलोग्राम का गैस सिलिंडर मिल सकेगा | इस सम्बन्ध में बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह की  अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई | जिसमें इसको लेकर रणनीति तैयार की गई
सेल्स ऑफिसर IOCL और एचपीसी के द्वारा जानकारी दी गई कि पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलिंडर जिसका ब्रांड नाम छोटू है, बिक्री उचित दर दुकानों पर उपलब्ध कराया जाएगा| इस कार्य के लिए उचित दर दुकानों को गैस वितरकों के साथ टाइअप किया जाएगा | उन्होंने बताया कि एक समय में किसी भी स्थान में 100 किग्रा से अधिक स्टॉक नहीं रखा जाएगा | सिलिंडरों को उचित दर दुकानों तक लाने व ले जाने के लिए गैस वितरक व्यवस्था करेंगे उचित दर विक्रेताओं द्वारा सभी सुरक्षा के मानकों को पूरा करते हुए पांच किग्रा के एलपीजी सिलेंडरों के विक्री का कार्य किया जाएगा | उचित दर विक्रेता  किसी भी व्यक्ति को एक आईडी प्रूफ लेकर उसका कनेक्शन दे सकते हैं | पांच किग्रा सिलिंडर का नए कनेक्शन का मूल्य  1491 और 547 रुपए में रिफिल की जाएगी  | इसके लिए उचित दर विक्रेताओं को 45 रुपए कमिशन प्राप्त होगा | जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा है कि नागरिकों को छोटू गैस सिलिंडर उनके गांव के कोटे की दुकान से ही प्राप्त हो जाएं साथ ही इस कदम से उचित दर विक्रेताओं के अतिरिक्त आय के स्रोत में मदद भी मिलेगी
इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक श्रीवास्तव,अनिल यादव,श्याम बर्मा, केके मिश्रा, अमित द्विवेदी, हर्षद दास, शोभित श्रीवास्तव, सामर्थ्य गुप्ता,विनोद सिंह , बृजेश सिंह , विनोद सिंह, राजनरायन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान