धानापुर को तहसील बनाने की पहल का हुआ स्वागत


धानापुर। सोमवार को धानापुर विकास मंच की बैठक बुधपुर स्थित विकास मंच के संयोजक गोविंद उपाध्याय के आवास पर हुई। बैठक में मुख्यमंत्री महोदय माननीय योगी आदित्यनाथ जी के मंच पर क्षेत्रीय विधायक सैयदराजा माननीय सुशील सिंह ने धानापुर में तहसील बनाए जाने की अपनी बात कहते हुए धानापुर विकास मंच की बहुप्रतीक्षित मांग को पुनः उठाया। हम जानते हैं कि धानापुर की जनता अपनी प्रशासनिक उपेक्षा को दूर करने के लिए तथा शासन के सक्रिय सहयोग की प्राप्ति के लिए धानापुर को केंद्र मानते हुए धानापुर में तहसील और विकास कार्य को गति देने के लिए नगवा चोचकपुर घाट पर स्थाई पुल निर्माण के लिए बहुत समय से आंदोलित है। इन मांगों को लेकर समय-समय पर सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय जी एवं क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह जी  शासन के समक्ष पत्र लिखकर आवाज उठाते रहे हैं‌। इसी अनुक्रम में विधानसभा चुनाव से पूर्व धानापुर में चुनावी जनसभा में विधायक जी ने मुख्यमंत्री महोदय से धानापुर में तहसील और नगवां चोचकपुर घाट पर स्थाई पुल निर्माण कार्य हेतु संकल्प को कहते हुए अपनी बात रखी थी। रविवार को चंदौली में तहसील स्थापना की बात करते हुए विधायक सुशील कुमार सिंह जी ने अपनी बात माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष फिर उठाया। हालांकि कि अभी मुख्यमंत्री महोदय या शासकीय स्तर पर उनकी आवाज की कोई प्रतिक्रिया प्रकट नहीं हो पा रहा है। फिर भी धानापुर विकास मंच अपने विधायक सुशील सिंह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आशीर्वाद ज्ञापित करता है। एक आश्चर्य यह भी है कि माननीय सांसद महेंद्र नाथ पांडेय जी इस बिंदु पर चुप्पी क्यों साध रहे हैं?हम आशा ही नहीं विश्वास भी करते हैं कि हमारे जनप्रतिनिधि गण जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए धानापुर में तहसील और नगवां चोचकपुर घाट पर स्थाई पुल निर्माण कार्य हेतु संकल्पित हो कर दृढ़ता से आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगे।
बैठक में अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह, रामचंद्र उपाध्याय जी, विरेन्द्र प्रताप सिंह, बाबू हरिवंश सिंह "पुन्नुदादा", शैलेश चंद्र यादव, प्रभात सिंह, रामविलास पांडे, अनुज सिंह रघुवंशी, डॉ राम अनुज यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता बाबू राधेश्याम सिंह और संचालन डॉ राम अनुज यादव ने किया।

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान