छेड़खानी करते हुए रोमियो गिरफ्तार
🔹 "मिशन शक्ति अभियान" के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान*
🔹 स्कूल/कालेज एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला व पुरुष पुलिस टीमों द्वारा लगातार रखी जा रही सतर्क दृष्टि*
🔹 शोहदों व मनचलों के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई
🔹 थाना धानापुर द्वारा आने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर छींटाकशी करते व बोली बोलते मनचले को लिया गया हिरासत में*
🔹 हिरासत में लिए गए मनचले के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित*
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा लगातार महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने सहित शोहदों व मनचलों पर सतर्क दृष्टि रखने के साथ ही चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली श्री डा0 अनिल कुमार द्वारा जनपद चन्दौली में महिला सम्बन्धित अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में चलाये जा रहे एण्टी रोमियों अभियान के अनुपालन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली श्री विनय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा महोदय श्री राजेश कुमार राय के निर्देशन में थानाध्यक्ष धानापुर प्रशान्त कुमार सिंह के नेतृत्व में एण्टी रोमियों टीम हे0का0 नींबूलाल व म0का0 रचना द्वारा लगातार स्कूल, कालेज, मार्केट के आसपास मौजूद रहकर महिलाओं लड़कियों के साथ अभद्रता करने वालें शोहदों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 03.11.2023 को एण्टी रोमियों टीम बस स्टैण्ड तिराहा धानापुर के पास मौजूद थी कि एक व्यक्ति महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे व तेज तेज आवाज में गाने गा रहा था कि जिससे आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियों को काफी परेशानी हो रही थी कि एण्टी रोमियों टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत पुलिस में लेकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम विकास कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी धानापुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष बताया । अभियुक्त को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
नाम पता अभियुक्त-
1. विकास कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी धानापुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष
पुलिस टीम-
1. हे0का0 नींबूलाल- एण्टी रोमियों टीम थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
2. म0का0 रचना- एण्टी रोमियों टीम थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
