यूपी पुलिस के सिपाही ने मुख्तार की मौत पर लगाया स्टेटस- 'अलविदा शेर-ऐ-पूर्वांचल', क्या होगी कार्रवाई? जानिए

बख्शी का तालाब थाने में तैनात सिपाही मोहम्मद फैयाज ने माफिया मुख्तार अंसारी के समर्थन में रविवार को व्हाट्सएप स्टेटस लगाया। स्टेटस में उसने माफिया को 'अलविदा शेर-ऐ-पूर्वांचल' मुख्तार अंसारी लिखा।

वाट्सएप स्टेटस का स्क्रीन शाट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। कुछ लोगों ने एक्स पर स्टेटस को पोस्ट डीजीपी और यूपी पुलिस टैग कर कार्रवाई की मांग की।

एक्स पर लिखा कि मोहम्मद फयाज जो यूपी पुलिस में सिपाही है। लखनऊ के बक्शी का तालाब में पोस्टेड है। साफ-साफ यूपी पुलिस पर आरोप लगा रहा है। पुलिस वाला कम मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य ज्यादा लग रहा है।

तत्काल संज्ञान लेकर यूपी पुलिस, डीजीपी कार्रवाई करें। इसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं एक्स पर आने लगी। एक्स पोस्ट का संज्ञान लेकर पुलिस उपायुक्त उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने इंस्पेक्टर बीकेटी राणा राजेश सिंह से आख्या मांगी।

इंस्पेक्टर ने पुलिस उपायुक्त को स्टेटस का स्क्रीनशॉट और आख्या दी। पुलिस उपायुक्त ने बताया आचार संहिता लगी है। इसलिए पुलिस की ओर से सीधी कार्रवाई नहीं की जा सकती है। सिपाही फैयाज के निलंबन के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। चुनाव आयोग के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिपाही ने किया इसका उल्लंघन

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक सिपाही मो. फैयाज ने उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पालिसी और पुलिस अधिकारी दंड एवं अपील नियमावली 1991 का उल्लंघन किया है। सिपाही के खिलाफ चुनाव आयोग के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।

Popular posts from this blog

धानापुर में रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत, खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा

श्री अखंडानंद सरस्वती जी छठ पूजा समिति का हुआ गठन, दिनेश रस्तोगी बने अध्यक्ष

धानापुर ब्लॉक गेट से पकड़े गए दोहरे हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी, जमीनी विवाद में दो युवकों की हुई थी हत्या