गैंगस्टर में वांछित दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



धानापुर। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को 25- 25 हजार रूपये के दो इनामिया व गैंगेस्टर एक्ट में वांछित  अभियुक्तों को क्षेत्र के जीयनपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि दोनो अभियुक्त विगत दिनों एक आटो ड्राइवर से आटो व 3000/- रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें 
बताया जाता है कि अभियुक्तगण जय प्रकाश पुत्र श्याम नारायन द्वारा अपने साथी शेरू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र जय प्रकाश निवासीगण जीयनपुर  के साथ मिलकर अलीनगर तिराहा पर एक टेम्पो को कमालपुर जाने के लिये किराये पर लिया और धानापुर थानाक्षेत्र के ग्राम भदाहूं के पास पेशाब करने के बहाने उतर कर आटो ड्राईवर को मार पीटकर उससे 3000 रूपये नकद छीन लिये तथा आटो को लेकर भाग गये।  घटना के बावत थाना धानापुर पर मु.अ.सं. 110/2021 का अभियोग पंजीकृत किया गया। दोनो लगातार फरार चल रहे थे, जिनके ऊपर 25000–25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। 


इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक्ट में वांछित जय प्रकाश पुत्र श्याम नारायन और शेरू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र जय प्रकाश निवासी जीयनपुर गांव के खेत के रास्ते आने वाले हैं सूचना पर जीयनपुर पंचायत भवन के पास पहुंचकर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान