धानापुर मे अवैध वसूली के लिये हुई छापेमारी मोदी के चुनाव पर होगा असर।
चंदौली धानापुर में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए गुरुवार को दिन छापेमारी की गयी बिना पंजीकरण के संचालित क़स्बा के एक निजी अस्पताल को सील कर दिया गया गौरतलब है कि धानापुर मे कोई भी प्राइवेट अस्पताल रजिस्टर्ड नही है लेकिन जहा से पैसा नही मिलता है अधिकारी उसे सील कर देते है,से पुरे क्षेत्र के चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है
आपको बता दें की कुछ दिनों पूर्व जिले के चकिया के निजी चिकित्सालय में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आयी थी जहाँ जच्चा बच्चा की मौत हों गयी थी जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर बना हुआ है
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आरबी शरण के नेतृत्व में संजय सिंह उपमुख्य चिकित्सा नोडल अधिकारी नर्सिंग होम पंजीयन के द्वारा धानापुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम / क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अवैध रूप से संचालित शिव शक्ति हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हों रहा था जहाँ छापेमारी की गई छापेमारी की सूचना मिलते ही संचालक मौके से फरार हों गया
वहां पर मौजूद कर्मी से पूछताछ करने पर रजिस्ट्रेशन ना होने की बात कही गई अनुकूल जवाब न मिलने पर हॉस्पिटल को तत्काल बंद कराकर सील कर दिया गया
इसके अलावा पुरे कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया गया जहाँ संध्या हॉस्पिटल, शिवांश हॉस्पिटल, आशुतोष पाली क्लीनिक, मलती हेल्थ केयर यथार्थ हॉस्पिटल ,जैसे आधा दर्जन हॉस्पिटलों पर भी छापेमारी की गई और मानक के अनुरूप कार्य करने की चेतावनी दी गयी
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आर बी शरण ने बताया की जिले में किसी भी हॉल में बिना पंजीकृत हॉस्पिटल संचालित नहीं किया जायेगा इसके लिए जगह जगह छापेमारी कर बिना पंजीकृत चिकित्सालयों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी,