थाने से सौ मीटर दूर बाईक लूटी गई खबर लिखने वाला ही चोर मीडिया है।
धानापुर चंदौली से खबर मिली कि किसी व्यक्ति कि बाईक धानापुर थाने के पास से लूट ली गई खबर बड़े बड़े मीडिया मे चलाई गई लेकिन खबर निराधार निकली
दिनांक 18.04.2024 को आवेदक श्रवण गुप्ता पुत्र गोविन्द गुप्ता निवासी ग्राम अमादपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली द्वारा थाना हाजा पर सूचना दी गयी की उसकी मोटरसाईकिल हीरो डीलक्स सं. PB02FK5639 को तीन लोग दो मोटरसाईकिल से आये और आवेदक की मोटरसाईकिल रास्ते में छीन लिया गया तथा छीन कर मोटरसाईकिल को लेकर भाग गये हैं।
उक्त सूचना के बावत पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर जांच किया गया तो पाया गया कि आवेदक द्वारा मोटरसाईकिल हीरो डीलक्स सं. PB02FK5639 को लोन पर खरीदा गया था, जिस पर वर्तमान में 40579/- रूपये लोन बकाया था, जिसकी एक किस्त 3100/- रूपये की थी। आवेदक श्रवण गुप्ता द्वारा कुल 03 किस्त को समय से जमा नही किया गया था । जिसके कारण वाहन मोटरसाईकिल उपरोक्त को हीरो मोटोकार्प कम्पनी से जुड़े कर्मचारियों द्वारा मोटरसाईकिल को आवेदक से ले लिया गया। जिसके क्रम में आवेदक द्वारा अपनी मोटरसाईकिल अज्ञात लोगों द्वारा छीन लेने की सूचना दी गयी।
आवेदक से मोटरसाईकिल लेने वाले व्यक्तियों द्वारा आवेदक को मोटरसाईकिल लेने से सम्बन्धित कागजात/रसीद भी उपलब्ध कराया गया था, जो आवेदक ने बाद में उपलब्ध कराया। उक्त रसीद में अंकित विवरण मोबाईल नम्बर की जांच से पाया गया कि वाहन को कम्पनी के कर्मचारीगण द्वारा ही आवेदक से लिया गया था, जिसकी सूचना थाना हाजा को नही प्राप्त हो पायी थी।
आवेदक द्वारा समय से मोटरसाईकिल की किस्त जमा न करने के कारण आवेदक की मोटरसाईकिल को मोटोकार्प कम्पनी के सीजर द्वारा अपने कब्जे में लेकर आवेदक को उसकी रसीद प्रदान की गयी थी। अतः आवेदक द्वारा मोटरसाईकिल छीन लेने सम्बन्धित लगाये गये आरोप असत्य एवं निराधार पाये गये। आवेदक श्रवण गुप्ता को मोटरसाईकिल सीडी डिलक्स सकुशल सुपुर्द की जा चुकी है।