चोर को ग्रामीणो ने रंगे हाथ पकड़ा पुलिस को सौंपा


चंदौली धानापुर थाना क्षेत्र के रनपुर  पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखे कंप्यूटर इन्वर्टर प्रिन्टर सहित अन्य लाखों रूपये के उपकरण को चोरी करने वाले एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने रेंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौप दिया है

जिसके पास से चोरी का प्रिन्टर, कंप्यूटर, इन्वर्टर सहित अन्य लाखों रूपये के उपकरण बरामद किया गया है वहीं एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया वहीं एक शातिर चोर मौके से भाग निकला 

 पकड़े गये व्यक्ति का नाम कौशिक पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम सिरसी थाना अलीनगर जनपद चन्दौली बताया जा रहा है इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धानापुर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गयी 

आपको बता दें की गुरुवार की रात्रि में में ग्राम प्रधान व गांव वालों  ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर अंदर घुसकर चोरी करते हुए चोर को रगे हाथ पकड़ लिया गया और पुलिस को सौप दिया गया है वहीं मौके से भागने वाले दूसरे साथी वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही है और धानापुर पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ मुअ.सं .77 / 2024 धारा 380 , 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर पूछताछ किया जा रहा है

वहीं ग्राम प्रधान कमलेश गुप्ता ने बताया की बीती रात को हमारे पंचायत भवन का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर को रगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया जिसको थाना प्रभारी धानापुर को सुपुर्द कर दिया गया है

थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया की धानापुर क्षेत्र मे गैंग बनाकर चोरी करने वाले चोर की तलाश की जा रही थी एक चोर गिरफ्त में आया है इससे पूछताछ किया जा रहा है जल्द ही जिले में हुई बड़ी चोरियो का खुलासा किया जायेगा

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान