ग्रामसभा के पोखरे पर दबंगों का कब्जा


चंदौली धानापुर विकास खंड के कुसुम्ही गाँव में सार्वजनिक पोखरे पर दबंग व्यक्तियों द्वारा अनाधिकार कब्जा कर लिया गया है। जिससे बरसात के मौसम में जलनिकासी कि बड़ी समस्या हों गयी है वहीं प्रशासन कि लापरवाही से समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण ग्राम सभा के पोखरे में लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है जिससे गाँव में जलजमाव कि स्थिति पैदा हों गयी है और जगह जगह नाबदान का पानी जमा हों गया है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से पोखरे का निर्माण कराने की मांग की है 

धानापुर ग्राम पंचायत के कुसुम्ही गाँव के बीच में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ग्राम सभा की पोखरे में मिट्टी से भर कर झोपड़ी व पक्का निर्माण कार्य कराया जाने से ग्रामीणों में तनाव व आक्रोश बना हुआ है। जबकि हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान को भी इसकी सूचना ग्रामीणों ने दिया सरकार के अधिकारीयों कि उदासीनता से सरकारी सम्पत्ति को क्षति हों रही है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से लिखित शिकायत व अतिक्रमण रोकने की मांग करने के बाद भी कोई इसकी सुधि नहीं ले रहा है
वहीं ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा ने बताया कि कुसुम्ही गाँव के बीच तालाब कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा मुझे मिली है इसके लिए सम्बंधित विभाग को अवगत कराया जा रहा है और जल्द ही पोखरे का कायाकल्प किया जायेगा

इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि कुसुम्ही गाँव में पोखरे के अतिक्रमण कि जानकारी ग्रामीणों द्वारा मिली है ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया है जल्द ही पोखरा का जीर्णोद्धार कराकर नाबदान के पानी को पोखरे में गिराकर समस्या का निराकरण किया जायेगा

Popular posts from this blog

धानापुर जिला पंचायत सेक्टर न०1 से भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है मनीष सिंह

धानापुर मे चल रहा जमीन कब्जे का खेल विरोध करने वाले जायेंगे जेल

पत्रकारिता के क्षेत्र मे डॉ अशोक मिश्रा को मिला कलमश्री व कबीर सम्मान